Translate

किसानों, महिलाओं और युवाओं से किए गए वादों को पूरा नहीं करने का आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी, गिरिडीह के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को गिरिडीह प्रखण्ड मुख्यालय में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया।

किसानों, महिलाओं और युवाओं से किए गए वादों को पूरा नहीं करने का आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी, गिरिडीह के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को गिरिडीह प्रखण्ड मुख्यालय में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। इस. कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा नगर और मंडल अध्यक्ष ने किया.। इस धरना के दौरान भाजपा के पूर्ब जिलाध्यक्ष मुख्य वक्ता यदुनंदन पाठक ने कहा राज्य सरकार कोयला में बालू में अन्य योजनाओं में भी लूट मचा रखी हैँ सरकार को चेतावनी देते हुए कहा सरकार अगर नहीं सुधरी तो सड़क से लेकर सदन तक जोरदार आंदोलन करेगी l इस दौरान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर विरोध किया. उन्होंने कहा कि किसानों को ओलावृष्टि एवं प्राकृतिक आपदाओं से हुए नुक़सान का अब तक मुआवजा नहीं मिल पाया है। 

सुरेश साव ने कहा कि चुनाव के समय किसानों से किए गए बड़े-बड़े वादे आज केवल घोषणाओं तक सीमित होकर रह गए हैं। ₹3200 प्रति क्विंटल धान खरीद का वादा हो, किसानों की ऋण माफी का मुद्दा हो या खाद-बीज की उपलब्धता, हर मोर्चे पर राज्य सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है। प्राकृतिक आपदाओं से परेशान किसानों को आज तक उचित मुआवजा नहीं मिला, जबकि अन्नदाता लगातार आर्थिक संकट और प्रशासनिक उपेक्षा का सामना कर रहा है। यह अन्याय अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों के हक, सम्मान और अधिकार की इस लड़ाई को हम सड़क से सदन तक पूरी मजबूती के साथ लड़ते रहेंगे। जब तक किसानों को उनका न्यायोचित अधिकार नहीं मिलेगा, हमारा संघर्ष निरंतर जारी रहेगा lवंही

कार्यक्रम प्रभारी अरुण हाज़रा ने कहा राज्य सरकार कुंबकारणी निद्रा में सोई हुई हुई है प्रदेश में भ्रष्टाचार का बोल बाला हैं ब्लॉक में बिना पैसा के मोटीसन नहीं होता है इन सब मुद्दों के लेकर बड़े स्तर पर एक जोरदार आंदोलन किया जाएगा अगर सरकार नहीं सुधरी तो l कार्यक्रम का संचालन हरर्मिंदार सिंह बग्गा ने किया धन्यवाद ज्ञापन मंडल अध्यक्ष खींरोधर दास ने किया lइस मौके भाजपा नेता चुनुकांत,बिनय सिंह,मुकेश जलान, सुभाष सिन्हा,सिंकू सिन्हा, मनोहर यादव, राजेश गुप्ता, संगीता सेठ, मनोज पांडेय, कुंदन सिंह, डॉक्टर शैलेंद्र चौधरी,अनूप सिन्हा, राजेश जायसवाल, सुमन सिन्हा,मिथुन चंद्रबंशी, विवेक गुप्ता, मनोज जोशी, इनोद साव, टिंकू सिन्हा, पवन कंधवे, समरदीप, प्रकाश सिंह,किशोर कुमार, पंचम वर्मा,सहित कई लोग थे। 

Post a Comment

0 Comments