Translate

गोमिया तथा पेटरवार के सैकड़ो ग्रामीण एवं सोशल एक्टिविस्ट भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव इफ्तिखार महमूद के नेतृत्व में पेयजल स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता तथा अनुमंडल दंडाधिकारी बेरमो से भेंटकर पेयजल की समस्या का अभिलंब निदान की मांग किया है।

मो० शबा की रिपोर्ट 

तेनुघाट ---- गोमिया तथा पेटरवार के सैकड़ो ग्रामीण एवं सोशल एक्टिविस्ट भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव इफ्तिखार महमूद के नेतृत्व में पेयजल स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता तथा अनुमंडल दंडाधिकारी बेरमो से भेंटकर पेयजल की समस्या का अभिलंब निदान की मांग किया है। इस क्रम में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालिका अभियंता श्री चंदन कुमार तथा अनुमंडल पदाधिकारी मनोज मछुआ को दिए गए स्मारक पत्र से पता चलता है कि गोमियां, पेटरवार,कसमार के विभिन्न इलाकों में अरबो रूपया खर्च कर बनाए गए इंटेक वाल, जलमीनार तथा पंप हाउसो को इस गर्मी में भी चालू नहीं किया जा रहा है। इस पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव एवं झारखंड आंदोलनकारी इफ्तिखार महमूद ने कहा कि दो-तिन सालों से बनकर तैयार जल आपूर्ति संरचनाओं को बंद रखा जा रहा है और चुनाव आते ही उपर्युक्त नवनिर्मित किंतु बंद संरचनाओं को चालू कर दिया जाएगा। श्री महमूद ने कहा कि झारखंड में विकास की नई परिभाषा गढ़ दी गई है, जिसमें नियमित जलापूर्ति तथा विद्युत आपूर्ति का व्यवस्था प्रेक्टिस में नहीं है, स्वास्थ्य एवं शिक्षा भी सप्लाई कर्मियों के भरोसे जैसे तैसे चल रहा है। कहा कि स्थिति यदि ऐसी ही बनी रही तो जनता सड़कों पर उतरने के लिए वाध्य हो जाएगी।

भेंट करने वालों में किसान सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष पंचानन महतो, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी पेटरवार अंचल के सचिव महेंद्र मुंडा, पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष चुंबन महतो, उमेश महतो, महेश रजवार, किसान सभा के गोमिया प्रखंड संयोजक देवानंद प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष मौजी लाल महतो, महिला नेत्री शाहजहां खातून, सुनीता देवी, गीता देवी, नंदलाल महतो, दीनू रजवार,विस्थापित संघ के अध्यक्ष उमा चरण रजवार, मोहनलाल महतो, इंसाफ के खुर्शीद आलम,आदिवासी महासभा के जिला सचिव बिरालाल किस्कू, मोहरलाल महतो, बाबू चांद टुडू,चमन केवट,गीता देवी, जुबेदा खातून इत्यादि मुख्य रूप से शामिल थे। 

वार्ता के बाद श्री महमूद ने पत्रकारों को बतलाया कि वार्ता काफी सकारात्मक और रचनात्मक रही, पेयजल आपूर्ति हेतु निर्मित जल संरचनाओं का अभिलंब चालू करने पर बात बनी है, कार्यपालक अभियंता ने कहा कि विद्युत आपूर्ति के अभाव में जरकुंडा ग्रामीण पाइप जलापूर्ति योजना का परिचालन शुरू नहीं हो पा रहा है। श्री कुमार ने कहा कि जैसे ही बिजली आपूर्ति हो जाती है जरकुंडा जलापूर्ति योजना को चालू कर दिया जाएगा। गवर्नमेंट कॉलोनी रोड, मिशन स्कूल रोड, मस्जिद मोहल्ला, बीडीओ रोड, लटकूटा में भी अभिलंब जलापूर्ति शुरू करने का कार्यपालक अभियंता ने भरोसा दिया है।

Post a Comment

0 Comments