Translate

पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक स्व० माधव लाल सिंह को माननीय मंत्री उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग एवं उपायुक्त ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक स्व० माधव लाल सिंह को माननीय मंत्री उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग एवं उपायुक्त ने दी श्रद्धांजलि

===================

गोमिया विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक, एकीकृत बिहार सरकार एवं राज्य गठन के बाद झारखंड सरकार में मंत्री रहे आदरणीय स्व० माधव लाल सिंह जी के पार्थिव शरीर पर माननीय मंत्री, उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग श्री योगेन्द्र प्रसाद एवं उपायुक्त (डीसी) श्री अजय नाथ झा ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर माननीय मंत्री श्री योगेन्द्र प्रसाद ने भी दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्व० माधव लाल सिंह जी ने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए समाज के हर वर्ग के उत्थान हेतु कार्य किया। उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को सदैव याद किया जाएगा।

वहीं, उपायुक्त (डीसी) श्री अजय नाथ झा ने कहा कि स्व० माधव लाल सिंह जी का सार्वजनिक जीवन अत्यंत प्रेरणादायी रहा। उन्होंने जनसेवा, सामाजिक सरोकार एवं क्षेत्र के विकास के लिए सदैव समर्पित भाव से कार्य किया। उनका निधन सार्वजनिक जीवन एवं क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

इस दौरान उपस्थित अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।


Post a Comment

0 Comments