मो० शबा की रिपोर्ट
तेनुघाट --- तेनुघाट व्यवहार न्यायालय के अपर लोक अभीयोजक विजय कुमार साव का विदाई समारोह तेनुघाट व्यवहार न्यायालय के अपर लोक अभियोजक कार्यालय में किया गया। मालूम हो कि अपर लोक अभियोजक का स्थानांतरण देवघर में पदोन्नति के साथ लोक अभियोजक के पद पर हो गया है। श्री विजय कुमार साव तेनुघाट में अपर लोक अभियोजक के पद पर कार्य कर रहे थे उनके स्थानांतरण के बाद उनके पद पर उनके पदभार सहायक लोक अभियोजक नवीन कुमार मिश्रा ने पदभार ग्रहण किया। श्री नवीन कुमार मिश्रा ने बैठक में स्वागत समारोह, मंच संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन देते हुए कहा कि आज यहां पर उपस्थित भीड़ यह दर्शाती है कि हमारे लोक अभियोजक विजय कुमार साव को अधिवक्ता गण कितना चाहते हैं। वहीं विजय कुमार साव ने कहा कि तेनुघाट में अधिकताओं का इतना प्यार मिला है कि यहां से जाने पर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि मानो से बिछड़ कर जा रहा हूं। अधिवक्ता संघ अध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा ने कहा कि तेनुघाट एक छोटी सी जगह है यहां जितने भी न्यायिक पदाधिकारी, लोक अभियोजक आते हैं वह हमारे साथ एक परिवार की तरह रहते हैं। हमारे बीच इतनी अपनत्व बढ़ जाती है कि हम नहीं चाहते हैं कि वह हमसे दूर हो। मगर नौकरी में स्थानांतरण होता रहता है उसी कड़ी में श्री विजय कुमार साव की पदोन्नति हो कर यहां से जा रहे हैं। अधिवक्ता संघ महासचिव वकील प्रसाद महतो ने कहा कि यह पहले व्यक्ति है जिन्हें सभी ने चाहा। श्री विजय कुमार अपने कार्य के प्रति समर्पित रहे हैं। उनके लिए मंगल कामना करता हूं कि वह जहां भी रहे हमेशा सफलता उनके कदम चूमे। पूर्व लोक अभियोजक संजय कुमार सिंह ने कहा कि मेरा तेनुघाट से प्रारंभ हुआ और यही अंत हुआ अर्थात मेरा यहीं पर पहला पोस्टिंग हुआ और यही पर मैं सेवा निवृत हुआ हूं। मैं श्री विजय कुमार के लिए यही कामना करता हूं कि वह हमेशा सफलता के कदम चूमे। वहीं वरीय अधिवक्ता राम विश्वास महथा ने भी श्री विजय कुमार साव के बारे मे कई महत्त्वपूर्ण बाते बताई। सहायक लोक अभियोजक आशीष कुमार लोहारा ने बताया कि श्री विजय कुमार साव के साथ मिलकर काम करते समय कभी भी ऐसा नहीं महसूस हुआ कि हम किसी सीनियर अधिकारी के साथ काम कर रहे हैं। वह हमेशा एक साथ मिलकर काम करते थे। अधिवक्ता बासु कुमार दे, उज्ज्वल कुमार मुखर्जी, मुकेश सिन्हा सहित अन्य ने भी अपने विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर श्री विजय कुमार साव को बुके, शाल ओढ़ाकर, माला पहनाकर उनका विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर पी सी दास, वकील महतो, रमेंद्र कुमार सिन्हा, विधान चंद्र दे, मो मोबीन, बीरेंद्र प्रसाद नं 1, बीरेंद्र प्रसाद नं 2, वेंकट हरि विश्वनाथन, सुभाष कटरियार, जीवन सागर, डी एन तिवारी, आनन्द श्रीवास्तव, नरेंद्र सिंह, चंद्रशेखर प्रसाद सिंह, तेनुघाट ओपी प्रभारी भजन लाल महतो, राजू सिंह, रानू सिंह, महेश कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।





0 Comments