Translate

गोमिया थाना क्षेत्र के होसिर पश्चिमी पंचायत के पकरीया टोला निवासी को पड़ोसी द्वारा जान से मारने की धमकी और गाली-गलौज का मामला सामने आया है।

मो० शबा की रिपोर्ट 

तेनुघाट --- गोमिया  थाना क्षेत्र के होसिर पश्चिमी पंचायत के पकरीया टोला निवासी को पड़ोसी द्वारा जान से मारने की धमकी और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। पीड़ित मनोज प्रसाद ने बोकारो पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को दिए आवेदन में लिखा गया है कि उनके आवास के सामने रहने वाला दिपक तिवारी, पिता स्व० अमीर तिवारी पिछले कई माह से उनके परिवार को विभिन्न तरीकों से प्रताड़ित कर रहा है। और आवेदन में आरोप लगाया गया है कि जब भी उनकी पत्नी और बेटी घर से बाहर निकलती हैं, तो आरोपी कपड़े उतारकर खड़ा हो जाता है और बेटी को अपने साथ सोने के लिए कहता है। मना करने पर वह जान से मारने, बलात्कार करने और घर को बम से उड़ाने की धमकी देता है। 

मनोज प्रसाद ने बताया कि आरोपी कई बार उनके छत पर चढ़कर घर में प्रवेश करने का प्रयास भी कर चुका है। इस कारण पूरा परिवार दहशत में है और डर-डरकर जीवन जीने को मजबूर है।

पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। आवेदन पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय की मुहर और 07/05/26 की तिथि अंकित है।

इस बारे में गोमिया थाना प्रभारी ने बताया कि मामला की जांच की जा रही है, आरोपी पर कारवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments