नियमित उच्च रक्तचाप की जांच करायें, आकस्मिक मौत को मात देें। सिविल सर्जन बोकारो।
बोकारो में 61923 बी0पी0 के मरीजों में मिल रही है नियमित उपचार। सिविल सर्जन बोकारो।
डा0 अभय भूषण प्रसाद सिविल सर्जन बोकारो ने बताया कि विश्व उच्च रक्तचाप दिवस हर वर्ष 17 मई को मनाया जाता है। आज दिनांक 16.05.2026 को विश्व उच्च रक्तचाप दिवस के पूर्व संध्या में आज से सदर अस्पताल बोकारो एवं सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में जन जागरूकता कार्यक्रम एवं विशेष जांच अभियान की शुरूआत की गई। इसका मुख्य उददेश्य उच्च रक्तचाप के बारे में जागरूकता बढाना, रोकथाम, पहचान और नियंत्रण को बढावा देना एवं नियमित जांच कराने हेतु प्रोत्साहित करना है ताकि आकस्मिक मौत को मात दिया जा सके। हमारे सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर उच्च रक्तचाप सम्बन्धित दचा प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है आप सभी अपना जांच करा कर दवा प्राप्त कर सकते हैं।डा0 एन0पी0सिंह उपाधीक्षक सदर अस्पताल बोकारो ने बताया कि उच्च रक्तचाप को अक्सर साईलेन्ट किलर कहा जाता है क्योकि आमतौर पर इसके कोई बहुत सटीक लक्षण नही होता है लेकिन यह दिल का दौरा, स्ट्रोक, गुर्दे की बीमारी और असमय मृत्यु का खतरा बढ जाता है। इसका आसानी से रोका जा सकता है जब आप जागरूक रहेंगे और समय समय पर जांच कराते रहेेगे। जिला कार्यक्रम सहायक आरती कुमारी मिश्रा ने बताया कि बोकारो जिला में वित्तीय वर्ष 2025-26 में कुल 317677 व्यक्तियों की जांच की गई जिसमें 61923 बी0पी0 के मरीज मिले जिनका नियमित उपचार दी जा रही है।
कार्यक्रम में डा0 अभय भूषण प्रसाद सिविल सर्जन बोकारो, हिना अग्रवाल जिला कार्यक्रम प्रबंधक, आशीष डीन जिला कार्यक्रम समन्वयक, जिला डाटा प्रबंधक कंचन कुमारी, जिला कार्यक्रम सहायक आरती कुमारी मिश्रा, जिला परामर्शी मों0 असलम तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम बोकारो, असीम कुमार, सुजाता आरोहन आदि उपस्थित थे।



0 Comments