कांग्रेसी नेता स्वर्गीय नरेंद्र सिन्हा की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान।
गिरिडीह ----- कांग्रेस नेता स्वर्गीय नरेंद्र सिन्हा की पुण्यतिथि पर गुरुवार को बरमसिया स्थित नरेंद्र सिन्हा चिल्ड्रेन पार्क में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह आयोजन नरेन्द्र सिन्हा मेमोरियल फाउंडेशन गिरिडीह के द्वारा आयोजित हुआ। जिसमे कुल 36 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर सदर विधायक सुदीब्य कुमार सोनू मुख्य रूप से उपास्थित थे। सबसे पहले स्वर्गीय नरेंद्र सिन्हा के चित्र पर विधायक समेत अन्य उपस्थित लोगों ने पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी। इस बाबत सदर विधायक श्री सोनू ने कहा की स्वर्गीय नरेंद्र सिन्हा मेरे छोटे भाई के समान थे। इनके आकस्मिक निधन से मेरा व्यक्तिगत नुकसान हुआ है। हम दोनों पार्टी चुनाव में साथ साथ क्षेत्रों का भ्रमण किए हैं। उनके पुण्यतिथि पर आज रक्तदान शिविर आयोजित होना सच्ची श्रद्धांजलि है। स्वर्गीय नरेंद्र सिन्हा के भाई अजय कुमार मंटू ने बताया कि मेरे अनुज के निधन से परिवार के साथ साथ पूरा समाज दुखी है। क्योंकि वह समाज के प्रति समर्पित व्यक्ति था। रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन मदन विश्वकर्मा ने बताया कि नरेन्द्र सिन्हा के अचानक निधन से गिरिडीह वासियों को बहुत नुकसान हुआ है। उनके पुण्यतिथि पर रक्त दान शिविर लगना उनकी सच्ची श्रद्धांजलि है। मौके पर अंजनी कुमार सिन्हा, कांग्रेस नेता उपेंद्र सिंह, सतेंद्र सिंह, कमलेश लोहनी, आनद वर्मा, संतोष राय, विकाश सिन्हा, रंजय बरदियार, मंगल सिंह, जीवन दास, टिंकू सिंह, अन्नत सिन्हा, आलोक सिन्हा, पीयूष यादव, रवि यादव, रणधीर सिंह, कृष्णा, धीरज, आयुष सिन्हा, सूरज, राजा अंसारी समेत कई लोग मौजूद थे।


0 Comments