मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
नए कार्य की शुरुआत होगी और आप काफी सकारात्मक रहेंगे। कुछ प्रभावशाली लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा। कोई मनोकामना पूर्ण होने से आप काफी प्रसन्न रहेंगे।
व्यापार: अतीत में किए हुए निवेश से दुगना फायदा हो सकता है। अटके हुए काम पूरे होंगे।
नौकरी: तरक्की के साथ मान सम्मान मिलेगा। यह सब आपकी मेहनत का ही नतीजा है।
परिवार: घर के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। खास तौरपर माता-पिता के साथ आपका रिश्ता और भी बेहतर होगा।
लव: प्रेमी जोड़ों को झगड़े झंझट से बचने की आवश्यकता है। अपने साथी की बातों को महत्व दें।
स्वास्थ्य: सेहत बढ़िया रहेगी। मानसिक रूप से आप अच्छा महसूस करेंगे।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक:28
शुभ समय: सुबह 8 बजे से 11 बजे तक
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
काम से जुड़ी कोई बात तनाव दे सकती है। महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय जल्दबाजी ना करें। आमदनी से अधिक खर्च हो सकते हैं। आर्थिक तंगी से बचने के लिए आपको बढ़ते हुए खर्चो पर लगाम लगानी होगी।
व्यापार: जोखिम भरे फैसले लेने से बचें नहीं तो नुकसान हो सकता है।
नौकरी: उच्च अधिकारियों के साथ बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग तोलमोल कर करें।
परिवार: गुस्से और आवेश पर काबू रखें। बच्चों पर आपको अधिक ध्यान देने की जरूरत है।
लव: जीवनसाथी का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। यदि आपका प्रेम प्रसंग चल रहा है तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही खास रहेगा।
स्वास्थ्य: खाने पीने में लापरवाही ना करें नहीं तो आपकी सेहत बिगड़ सकती है।
शुभ रंग:ग्रे
शुभ अंक:16
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
पैसों को लेकर यदि कोई समस्या है तो आप महसूस करेंगे की स्थिति आपके हाथ से निकल रही है। कठिन परिस्थितियों में आपको संयम बरतने की जरूरत है। सारी बातों को भूलकर अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर ध्यान दें।
व्यापार: नया व्यावसायिक प्रस्ताव मिल सकता है। आप सोच समझकर निर्णय लें।
नौकरी: उच्च अधिकारियों की मदद से काम में आ रही रुकावट दूर होगी। आपको अपने प्रदर्शन में सुधार लाने की जरूरत है।
परिवार: व्यस्त दिनचर्या के बावजूद आप अपनों के लिए पर्याप्त समय निकालेंगे।
लव: जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। भविष्य की योजनाओं पर आप चर्चा भी करेंगे।
स्वास्थ्य: सेहत को लेकर सजग रहें नहीं तो मुश्किल हो सकती है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:36
शुभ समय: प्रातः 6 बजे से 10 बजे तक
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आप एकांत में रहना ज्यादा पसंद करेंगे। कुछ समय आत्म मनन और चिंतन के लिए भी निकालें। नए कार्य की शुरुआत करने दिन उत्तम है। आपको अपनों का भी सहयोग प्राप्त होगा।
व्यापार: बड़े ग्राहकों के साथ डील करने का मौका मिलेगा। जल्द ही कुछ सकारात्मक बदलाव आएंगे।
नौकरी: काम से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है। जल्दबाजी और हड़बड़ाहट मसे बचें।
परिवार: घर के कुछ सदस्यों के साथ आपकी अनबन हो सकती है। गुस्से में गलत शब्दों का प्रयोग ना करें।
लव: पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें। उन्हें महसूस कराएं कि वे आपके लिए कितने खास हैं।
स्वास्थ्य: अगर आपको डायबिटीज की समस्या है तो खानपान में लापरवाही के कारण सेहत बिगड़ सकती है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक:41
शुभ समय: सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
कोई महत्वपूर्ण फैसला लेते समय आप दबाव महसूस करेंगे। ऐसे में आपको अपनों की मदद लेनी चाहिए। आर्थिक मामले में आपको सफलता मिलेगी। आए के नए स्रोत बनेंगे। दिन की दूसरे हिस्से में दोस्तों के साथ मौज मस्ती करने का अवसर प्राप्त होगा।
व्यापार:काम से जुड़ी यात्रा लाभदायक रहेगी। आपको बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है।
नौकरी: प्रमोशन के लिए आपको और कड़ी मेहनत करने की जरूरत है।
परिवार: घर के बड़े बुजुर्गों के साथ रिश्ता मजबूत होगा। आपको उनका मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
लव: रोमांटिक लाइफ में चल रही है परेशानी दूर होगी। आपके रिश्ते में सुधार आएगा।
स्वास्थ्य: अनिद्रा की समस्या हो सकती है। आप डॉक्टर से सलाह लें।
शुभ रंग: गोल्डन
शुभ अंक:10
शुभ समय: शाम 6:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आपकी प्राथमिकता का परिवार रहेगा और आप उनके साथ अधिक समय बिताएंगे। यदि प्रोपर्टी से जुड़ा कोई विवाद चल रहा है तो उसके सुलझने की संभावना है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के प्रति बिल्कुल भी लापरवाही ना करें।
व्यापार: मिलेजुले मुनाफे की प्राप्ति होगी। बड़े फायदे के चक्कर में शॉर्टकट रास्ता ना अपनाएं।
नौकरी: उच्च अधिकारी आपके द्वारा किए गए कार्यों में कमियां निकाल सकते हैं। अपनी गलतियों को खुले दिल से स्वीकार करें।
परिवार: घर में पूजा पाठ, हवन आदि का आयोजन हो सकता है। दोस्तों और रिश्तेदारों का आना जाना लगा रहेगा।
लव: जीवनसाथी पर आपका विश्वास बढ़ेगा। आपके प्रिय आपके लिए कुछ खास प्लान कर सकते हैं।
स्वास्थ्य: सेहत आपकी अच्छी रहेगी लेकिन आपको व्यर्थ की भागदौड़ से बचना होगा।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:25
शुभ समय: प्रातः 7 बजे से 9:55 तक
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है और अकेलेपन की भावना दूर होगी। दैनिक समस्याओं को सुलझाने में आपको अपने जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है।
व्यापार: सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। आपको आर्थिक फायदा भी हो सकता है।
नौकरी: काम का बोझ अधिक रहने की संभावना है। अपने जरूरी कार्यों को प्राथमिकता दें।
परिवार: घर के माहौल में सुधार आएगा। आज बड़ों के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है।
लव: वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। जीवनसाथी आपसे अपने मन की बात शेयर करेंगे।
स्वास्थ्य: सिर में भारीपन महसूस होगा।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:14
शुभ समय: शाम 6:50 से रात्रि 8:55 तक
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
गलतफहमी के कारण रिश्तों में खटास आ सकती है। आपको अपनी व्यवहार में बदलाव लाने की जरूरत है। आर्थिक मामलों में आप संभलकर रहें नहीं तो आप ठगे जा सकते हैं। तनावमुक्त रहें और पूरी ऊर्जा के साथ अपने काम करें।
व्यापार: जल्दबाजी में महत्वपूर्ण कागजी काम ना करें। काम से जुड़ी यात्रा करने के लिए दिन उचित नहीं है।
नौकरी: उच्च अधिकारियों के सुझाव पर अमल करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
परिवार: आपका गलत बर्ताव घर की शांति भंग कर सकता है। अपने रिश्तों को अहमियत दें।
लव: प्रेमी जोड़ों को अपने रिश्ते से जुड़ी बातें ज्यादा इधर उधर करने से बचना होगा। कुछ लोग आपके बीच गलतफहमी पैदा कर सकते हैं।
स्वास्थ्य: अगर आपको अस्थमा की शिकायत है तो पॉल्यूशन वाली जगह पर जाने से बचें।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:20
शुभ समय: प्रातः 6:30 बजे से 11 बजे तक
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
तरक्की का मौका मिलेगा। इस अवसर का आप हाथ से जाने ना दें। विद्यार्थियों को बड़ी सफलता मिल सकती है। ऐसे में आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आए का नया स्रोत प्राप्त होने से पैसों से जुड़ी चिंता से मुक्ति मिलेगी।
व्यापार: सही फैसलों के अच्छे नतीजे मिलेंगे। आज आप कोई पुराना कर्ज चुकाने में भी कामयाब रहेंगे।
नौकरी: अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। आप छोटी सी भी लापरवाही करने से बचें।
परिवार: घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। डॉक्टर और अस्पताल के चक्कर भी लगाने पड़ेंगे।
लव: रोमांटिक लाइफ में तनाव रहेगा। बेवजह की बात पर पार्टनर के साथ बहसबाजी हो सकती है।
स्वास्थ्य: सिगरेट और शराब जैसी बुरी आदतों से दूर रहें।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:7
शुभ समय: शाम 6:45 रात्रि 8:25 तक
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
दूसरों की प्रगति देखकर आप चिंतित ना हों बल्कि सकारात्मक रहें और कड़ा परिश्रम करें। परिस्थिति के अनुसार आपको अपने अंदर बदलाव लाने की जरूरत है। किसी भी कीमती वस्तु की खरीदारी करने से पहले अपनी आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखें।
व्यापार; रुका हुआ कागजी काम पूरा होने से लाभ कमाने का अवसर प्राप्त होगा।
नौकरी: उच्च अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। लापरवाही आपकी काबिलियत पर सवाल खड़े कर सकती है।
परिवार: घर का माहौल शांतिपूर्ण बने रहे इसके लिए आप अपनी घरेलू जिम्मेदारियों को नजरअंदाज ना करें।
लव: जीवनसाथी का मूड ठीक नहीं रहेगा। छोटी सी बात पर आपके बीच टकराव हो सकता है।
स्वास्थ्य: ज्यादा चिंता करने की आपकी आदत आपका स्वास्थ्य बिगाड़ सकती है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:11
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
व्यवस्थित और अनुशासित रहें इससे आप जल्दी अपना लक्ष्य हासिल कर पाएंगे। विद्यार्थियों को कोई अच्छी खबर मिलेगी। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिल सकता है। सेहत को प्राथमिकता दें नहीं तो मुश्किल हो सकती है।
व्यापार: पैसों के मामले में किसी भी तरह का जोखिम उठाने से बचें।
नौकरी: उच्च अधिकारी आपके प्रदर्शन से काफी संतुष्ट रहेंगे। आपको किसी अच्छे अवसर की प्राप्ति होगी।
परिवार: घर के सदस्यों के साथ घूमने फिरने का मौका मिलेगा। रिश्तों में प्रेम और अपनापन बना रहेगा।
लव: प्रेमी जोड़ों को अपने रिश्ते को महत्व देना होगा। आपका लापरवाह रवैया आपको अपने साथी से दूर कर सकता है।
स्वास्थ्य: गैस, अपाच, एसिडिटी आदि जैसी समस्याओं से आप परेशान रहेंगे।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:9
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से 3:30 बजे तक
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
तरक्की में आ रही बाधा दूर होगी और आपको मनचाहे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। अति आत्मविश्वास और अहंकार के कारण आपका किसी करीबी के साथ संबंध खराब हो सकता है। पारिवारिक मसला हल होने से घर के वातावरण में सुधार आएगा।
व्यापार: आपका व्यवसाय तेजी से आगे बढ़ेगा। रुके हुए धन की प्राप्ति होने से राहत मिलेगी।
नौकरी: उच्च अधिकारियों और सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। अपन लगाकर अपना काम करेंगे।
परिवार: घर के किसी सदस्य की ओर से अच्छी खबर मिल सकती है। आप घर पर ही छोटी मोटी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं।
लव: वैवाहिक जीवन पर आप अभी ध्यान देंगे। आप अपने जीवन साथी के मन की बात जानने का भी प्रयास करें।
स्वास्थ्य: मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:19
शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक



0 Comments