Translate

विक्रमशिला विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान से मिले माननीय सांसद भागलपुर



विक्रमशिला विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान से मिले माननीय सांसद भागलपुर

आज माननीय सांसद श्री अजय कुमार मंडल जी ने विक्रमशिला विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान जी से  मुलाकात की, उन्हें भागलपुरी अंग वस्त्र भेंट किया और उनसे विश्वविद्यालय के निर्माण के लिए स्वीकृति देने का आग्रह किया। 

केंद्रीय शिक्षा मंत्री जी को उक्त के संदर्भ में अपने पत्र के साथ जिलाधिकारी भागलपुर के द्वारा भेजे गए विक्रमशिला विश्वविद्यालय निर्माण हेतु चिन्हित भूमि का विस्तृत विवरण भी सौंपा। 

माननीय सांसद ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री जी से अनुरोध किया कि विक्रमशिला विश्वविद्यालय निर्माण के लिए जल्द से जल्द निर्णय लेकर परियोजना का शिलान्यास करे ताकि पर्यटन के साथ-साथ उच्च शिक्षा का लाभ क्षेत्रवासियों को मिल सके।

Post a Comment

0 Comments