हर वर्ग के लोगों तक सरकार की आवाज और योजनाएं पहुंचे-मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी ने PMAY (शहरी) योजना अंतर्गत रांची में निर्मित मुड़मा कुष्ठाश्रम परियोजना का उद्घाटन किया। योजना से करीब 256 परिवार को उनके सपनों का आशियाना मिला। झारखण्ड सरकार द्वारा इस योजना के लिए प्रति फ्लैट ₹11 लाख अंशदान दिया गया। कुष्ठाश्रम में इच्छुक परिवार की महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण देने एवं हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का भी संचालन किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा ये सभी घर विशेष समूह के लिए बनाया गया है। ये सभी आवास का नाम सुंदर और गर्व करने वाला नाम से जाना जाए। इसलिए मैं चाहूंगा कि इस परिसर को "निर्मल आवास" के नाम से जाना जाए। हर जरूरतमंद, हर वर्ग के लोगों तक सरकार की आवाज और योजनाएं पहुंचे। सरकार आप लोगों की बात सुनती है, समझती है और उनके लिए कार्य भी करती है। काफी संवेदनशीलता के साथ हमलोग 5 वर्षों से इस राज्य के सर्वांगीण विकास के कार्यों लगे हुए हैं। अपने घर की चाभी प्राप्त करने वाले सभी लोगों को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। आने वाले समय में इस परिसर में और भी आयाम जोड़ने का कार्य होगा। साथ ही, परिसर को शहर का सबसे सुंदर परिसर बनाने का प्रयास हम सभी मिलकर करेंगे।


0 Comments