*झारखंड*
*JHARKHAND*
*RANE ALERT*
*झारखंड के 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट: 3 जुलाई तक मौसम में कोई बदलाव नहीं; जून में सामान्य से 61% कम बारिश हुई।*
*झारखंड में आज पूरे राज्य में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, देवघर, दुमका, गोड्डा समेत 13 जिलों में आज भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां 3 जुलाई मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है।*
*इसके अलावा झारखंड के उत्तर पूर्वी इलाके में भारी बारिश की संभावना जाहिर की गई है। उनमें साहिबगंज, पाकुड़, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद, हजारीबाग का इलाका है। रांची सहित राज्य के कई हिस्सों में रविवार शाम तेज बारिश हुई। इससे तापमान में 9 डिग्री तक की कमी हुई।*
*झारखंड में जून में 73.5mm बारिश : शहर बारिश मिमी. में।*
*हजारीबाग 118.3*
*गढ़वा 48.5*
*रांची 3*
*मांडर 35.2*
*कांके 18.4*
*ओरमांझी 23.6*
*खलारी 15.5*
(सोर्स : IMD)
*रांची का मौसम*
रांची के आसपास के इलाकों में बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने एक-दो जगहों पर भारी बारिश की भी आशंका जाहिर की है। रांची में रविवार को शहरी क्षेत्र में मात्र तीन मिमी बारिश हुई। जबकि, पिछले 24 घंटे में कांके में 18.4 मिमी, ओरमांझी में 23.6, मांडर में 35.2 और खलारी में 15.5 मिमी बारिश हुई। शहर के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।*


0 Comments