Translate

डीसी ने पीएम-कुसुम योजना का किया समीक्षा

=============================

समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में की बैठक, दिया आवश्यक दिशा - निर्देश

=============================

सोमवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त (डीसी) श्री अजय नाथ झा की अध्यक्षता में पीएम-कुसुम योजना की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में उप विकास आयुक्त (डीडीसी) श्रीमती शताब्दी मजूमदार, जिला कल्याण पदाधिकारी श्रीमती एन एस कुजूर, नोडल पदाधिकारी श्री शक्ति कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह व अन्य उपस्थित थे।

आवेदनों की स्थिति का प्रखंड वार किया समीक्षा

बैठक के दौरान नोडल पदाधिकारी ने जानकारी दी कि जिले के सभी प्रखंडों से कुल 948 आवेदन आनलाइन पीएम-कुसुम योजना अंतर्गत प्राप्त हुए। जिन्हें

संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारियों (बीडीओ) को भौतिक सत्यापन के लिए भेजा गया। जिसमें से 923 आवेदनों का भौतिक सत्यापन के बाद जिला भेजा गया। जिला स्तर पर कुल 893 आवेदनों को योग्य पाया गया। 

जिसे जिला स्तरीय समिति की बैठक में अनुमोदित कर जरेडा को भेजने की स्वीकृति दी गई, जबकि शेष आवेदनों को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिया।

किसानों तक योजना का लाभ पहुंचाना प्राथमिकता

बैठक में उपायुक्त ने जोर दिया कि पीएम-कुसुम योजना का लाभ जिले के पात्र किसानों तक शीघ्र पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने पदाधिकारियों से कहा कि योजना के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं हो, यह सुनिश्चित करें।

==========================

सड़क नियम जीवन रक्षक हैं, इन्हें अपनाएं – सुरक्षित घर जाएं।

तेज नहीं, सुरक्षित चलें – परिवार आपका इंतजार कर रहा है।


Post a Comment

0 Comments