Translate

दीप प्रज्वलन के साथ महिला महोत्सव सप्ताह का हुआ भव्य शुभारंभ

दीप प्रज्वलन के साथ महिला महोत्सव सप्ताह का हुआ भव्य शुभारंभ

===================

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के अधिकार, सशक्तिकरण और जागरूकता पर दिया गया जोर

===================

रविवार को शिबू सोरेन स्मृति भवन (टाउन हॉल) में दीप प्रज्वलन के साथ महिला महोत्सव सप्ताह का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर डीसी श्री अजय नाथ झा, एसपी श्री हरविंदर सिंह, डीडीसी श्रीमती शताब्दी मजूमदार, डीपीएलआर श्रीमती मेनका, एसी मो. मुमताज अंसारी, एफओ श्री संदीप शिंदे, एसडीओ चास सुश्री प्रांजल ढांडा, डीसीएलआर चास श्री प्रभाष दत्ता सहित अन्य अधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

मौके पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी डॉ. सुमन गुप्ता ने उपस्थित लोगों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के इतिहास और उसके महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि यह दिवस महिलाओं के अधिकार, समानता और सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का महत्वपूर्ण अवसर है।

कार्यक्रम की शुरुआत में सभी अतिथियों का पारंपरिक रूप से साल ओढ़ाकर एवं पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया।

Post a Comment

0 Comments