Translate

रामनवमी पर्व को लेकर सिमरी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार के नेतृत्व में बस्तवाड़ा हरख टोला में शांति समिति कि बैठक

 

  सिमरी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार एवम शांति समिति के सदस्य। 

        अफवाह से बचे----- अरविंद कुमार सिमरी थानाध्यक्ष  ।

गुरुवार को रामनवमी पर्व को लेकर सिमरी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार के अध्यक्षता में सिमरी थाना क्षेत्र के माधोपुर बसतवाड़ा पंचायत के हरख टोला में पंचायत के जनप्रतिनिधि व ग्रामीण एवम अखाड़ा के वोलंटियर के साथ शांति समिति बैठक का आयोजन हुआ!

बैठक में सिमरी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने सम्बोधित करते हुए कहा की अश्लील गीत व डिजे बजाने वाले पर कार्रवाई कि जाऐगी।

वहीं सभी जनप्रतिनिधि एवम बैठक में मौजूद ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष को कहा हम सभी लोग मिलजुल कर हर्षोल्लास के साथ शांतिपूर्ण पर्व मनाते हैं! 

बैठक में माधोपुर बसतवाड़ा पंचायत के पुर्व मुखिया अमजद,पैक्स अध्यक्ष मनोज यादव,वार्ड सदस्य मिथिलेश दास,अशोक पंडित,उमेश महतो,प्रकाश यादव,अजय यादव,मिश्री लाल  यादव,हरिलाल महतो,ललित पासवान,विकास यादव,सुरेश पंडित,रामप्रसाद दास,राजकिशोर महतो,नरेश यादव एवम अन्य ग्रामीण उपस्थित हुए। 

    करंट खबर दरभंगा से सरफराज की रिपोर्ट

Post a Comment

0 Comments