चास शहरी क्षेत्र में डीसी–एसपी का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा...
=============================
विभिन्न अखाड़ा समिति अध्यक्ष/सचिव/सदस्यों एवं स्थानीय लोगों के साथ किया संवाद...
==============================
सौहार्दपूर्ण एवं शांतिपूर्ण माहौल में रामनवमी पर्व मनाने का द्वय पदाधिकारियों ने आमजनों से किया अपील...
=============================
रामनवमी पर्व को लेकर किसी भी तरह की कोई गड़बड़ी नहीं हो, विधि व्यवस्था की कोई समस्या उत्पन्न नहीं हो इसको लेकर जिला प्रशासन पूरी ऐतिहात बरत रही है। गुरुवार की देर शाम को उपायुक्त (डीसी) श्री अजय नाथ झा एवं पुलिस अधीक्षक (एसपी) श्री हरविंदर सिंह ने विभिन्न जिला स्तरीय अधिकारियों की टीम के साथ चास शहरी क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आया और सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक निरीक्षण किया गया। फ्लैग मार्च चास नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख चौक-चौराहों एवं संवेदनशील इलाकों से होकर गुजरा। अधिकारियों ने जुलूस मार्ग, भीड़भाड़ वाले स्थानों और धार्मिक स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा तैयारियों का किया समीक्षा। जिला प्रशासन ने सभी अखाड़ा समितियों एवं पूजा समितियों से समन्वय स्थापित कर शांतिपूर्ण ढंग से शोभायात्रा निकालने की अपील की है। उपायुक्त श्री अजय नाथ झा ने स्पष्ट कहा कि आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी तरह की गड़बड़ी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। फ्लैग मार्च के माध्यम से जिला प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहार के दौरान शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस दौरान डीसी – एसपी ने विभिन्न अखाड़ा समिति के अध्यक्ष/सचिव, स्थानीय लोगों, विभिन्न वर्गों के लोगों के साथ संवाद किया। पर्व को लेकर तैयारी, जुलूस निकलने का समय आदि के संबंध में जानकारी ली। आपसी भाई – चारे के साथ रामनवमी का पर्व मनाने का अपील किया। किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत अपने थाना क्षेत्र के थाना प्रभारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी/अंचलाधिकारी आदि को सूचित करने को कहा। प्रशासन अविलंब कार्रवाई सुनिश्चित करेगा।
उपायुक्त श्री अजय नाथ झा ने सभी अखाड़ा समितियों को जुलूस ससमय निकालने एवं समापन की बात कहीं। जिले में चिन्हित सभी स्थलों पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी/पुलिस पदाधिकारी/पुलिस बल को प्रतिनियुक्त किया गया है। सभी आप सबों के सहयोग के लिए हैं,आप सभी भी प्रशासन का सहयोग करेंगे। उन्होंने स्थानीय दुकानदारों/होटल संचालकों से अपने - अपने दुकानों के बाहर सीसीटीवी कैमरा लगाने एवं उसका फीड स्थानीय थाना में उपलब्ध कराने को कहा। ताकि विधि व्यवस्था संधारण को लेकर भी निगरानी की जा सकें।
फ्लैग मार्च के क्रम में विभिन्न वर्गों के स्थानीय लोगों/अखाड़ा समिति के सदस्यों ने जिला प्रशासन को आश्वस्त कराया कि सभी प्रशासन के साथ खड़ें है, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में जिले में रामनवमी का पर्व संपन्न होगा।
मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी चास सुश्री प्रांजल ढ़ांडा एवं सभी पुलिस उपाधीक्षक बोकारो आदि उपस्थित थे।











0 Comments