Translate

डिस्ट्रिक मिनिरल फाऊंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) अंतर्गत प्रबंधकीय समिति की बैठक संपन्न

डिस्ट्रिक मिनिरल फाऊंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) अंतर्गत प्रबंधकीय समिति की बैठक संपन्न
समाहरणालय स्थित सभागार, गोड्डा में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त , गोड्डा श्रीमती अंजली यादव एवं पुलिस अधीक्षक , गोड्डा श्री मुकेश कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में डिस्ट्रिक मिनिरल फाऊंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) अंतर्गत प्रबंधकीय समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिले में खनिज क्षेत्र से प्राप्त राशि के समुचित उपयोग तथा खनन प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यों की समीक्षा की गई।बैठक के दौरान उपायुक्त ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट के अंतर्गत प्राप्त राशि का उपयोग पारदर्शिता एवं प्राथमिकता के आधार पर खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए किया जाए। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, पोषण, कौशल विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं आधारभूत संरचनाओं के विकास से संबंधित योजनाओं को प्राथमिकता के साथ क्रियान्वित किया जाए, ताकि खनन प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सीधे लाभ मिल सके।
उपायुक्त ने विभिन्न विभागों द्वारा प्रस्तावित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि योजनाओं के चयन में स्थानीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखा जाए तथा कार्यों के क्रियान्वयन में गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि स्वीकृत योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जाए, ताकि कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता न हो।
पुलिस अधीक्षक ने बैठक के दौरान अवैध खनन पर रोक लगाने एवं खनन क्षेत्रों में कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अवैध खनन एवं खनिज परिवहन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी तथा संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।*
बैठक में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट के अंतर्गत संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए कई नई योजनाओं पर भी चर्चा की गई। साथ ही खनन प्रभावित क्षेत्रों में जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए आवश्यक सुझाव भी दिए गए।

इस अवसर पर उपविकास आयुक्त गोड्डा श्री दीपक कुमार दूबे, सिविल सर्जन,गोड्डा डॉ0 एससी शर्मा ,जिला कल्याण पदाधिकारी श्री सुधीर प्रसाद सिंह,जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट के सदस्य, डीएमएफटी के टीम लीड श्री अनिक कुमार सिंह,खनन  सहित अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
 

Post a Comment

0 Comments