वेदान्ता इलेक्ट्रोस्टील प्लांट के 102 कर्मियों के मामले पर बनी सहमति
===================
उपायुक्त श्री अजय नाथ झा एवं मा. विधायक चंदनकियारी की उपस्थिति में कंपनी प्रबंधन व कर्मियों के साथ हुई बैठक
===================
चंदनकियारी स्थित वेदान्ता इलेक्ट्रोस्टील प्लांट के 102 कर्मियों से संबंधित मामले को लेकर समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में बुधवार को उपायुक्त (डीसी) श्री अजय नाथ झा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में माननीय विधायक चंदनकियारी श्री उमाकांत रजक की उपस्थिति में कंपनी प्रबंधन एवं कर्मियों के प्रतिनिधियों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।कर्मियों की श्रेणीकरण पर सर्वसम्मति से निर्णय
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कंपनी में अब केवल दो प्रकार के कर्मी कार्य करेंगे। पे-रोल कर्मी और बिजनेस पार्टनर वर्कर (बीपीडब्ल्यू)। साथ ही, रैयतों के लिए बीपीडब्ल्यू-आर कैटेगरी बनाने का निर्णय लिया गया, जिसमें संबंधित 102 कर्मियों के साथ-साथ पूर्व से कार्यरत लगभग 2300 रैयतों को शामिल किया जाएगा।
बैठक के क्रम में कंपनी प्रबंधन की सहमति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 15 जून 2026 तक शेष बीपीओ पदों को पूर्ण रूप से समाप्त कर दिया जाए, ताकि नई व्यवस्था प्रभावी रूप से लागू हो सके।
बैठक में सर्वसम्मति यह भी निर्णय लिया गया कि 102 कर्मी, जो पूर्व में बीपीओ पद पर कार्यरत थे और नये रैयत कर्मी उन्हें एक विशेष इंक्रीमेंट दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त उन्हें नियमित सैलरी स्लिप उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही मेडिकल सुविधा एवं प्रत्येक चार वर्षों पर स्किल रिविजन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। इन सभी बिंदुओं पर उपस्थित सभी पक्षों ने सहमति जताई।
21 को प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन स्थगित
बैठक में हुई सकारात्मक पहल एवं सर्वसम्मति से लिए गए निर्णयों के आलोक में माननीय विधायक चंदनकियारी श्री उमाकांत रजक की अगुवाई में कर्मियों द्वारा 21 अप्रैल को प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन को स्थगित रखने का निर्णय लिया गया।
मौके पर अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, अनुमंडल पदाधिकारी (चास) प्रांजल ढांडा, श्रम अधीक्षक श्री रंजीत कुमार, सीएसआर नोडल पदाधिकारी श्री शक्ति कुमार, जिला नियोजन पदाधिकारी श्री बमबैजु, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
साथ ही कंपनी के सीईओ श्री रविश कुमार, एचआर हेड, संबंधित कर्मियों के प्रतिनिधि एवं अन्य कर्मी भी बैठक में शामिल हुए।





0 Comments