Translate

हैवानियत की सारी हदें पार 12 वर्षीय किशोरी की दरिंदगी कर हत्या छानबीन में जुटी पुलिस

 हैवानियत की सारी हदें पार 12 वर्षीय किशोरी की दरिंदगी कर हत्या छानबीन में जुटी पुलिस 

इश्तियाक अहमद की रिपोर्ट 

विष्णुगढ़ क्षेत्र से एक बड़ा ही सनसनी खेज मामला सामने आया है जिसमें एक 12 वर्षीय बच्ची के साथ हैवानियत की हद पार करते हुए उसकी हत्या कर दी गई, शव को स्कूल के पीछे फेंक दिया गया, चश्मदीदों के मुताबिक बच्ची मंगलवार को मंगला जुलूस देखने घर से निकली थी जो रात 8 बजे जुलूस से लापता हो गई। देर रात तक परिजन उसे ढूंढते रहे लेकिन कहीं उसका पता नहीं चला। सुबह 8:30 बजे खून लतपथ उसका शव मध्य विद्यालय कुसुंभा के पीछे एक बांस के पेड़ के साए में पड़ा मिला। उसके शरीर पर काफी चोट के निशान मिले यहां तक कि उसका दांत तोड़ दिया गया था, गुप्तांग में भी लकड़ी का टुकड़ा डाला गया था। इस घटना में आरोपियों ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। कयास लगाए जा रहे हैं कि दुष्कर्म कर साक्ष्य मिटाने के लिए उसकी निर्मम हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम एवं स्क्वाड डॉग को भी लाया गया। आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस, मामले में हर पहलू से छानबीन जारी है। खबर लिखे जाने तक शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था। मृतिका घर की सबसे छोटी बेटी थी पिता फिलहाल मुंबई में है।

Post a Comment

0 Comments