Translate

कौशल विकास कार्यक्रमों की उपायुक्त ने की समीक्षा

कौशल विकास कार्यक्रमों की उपायुक्त ने की समीक्षा

===================

कौशल योजनाओं की जांच का दिया निर्देश, कारखानों में सुरक्षा नियमों के सख्त अनुपालन पर जोर

===================

समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त (डीसी) श्री अजय नाथ झा की अध्यक्षता में कौशल विकास कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीएमएफटी (जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट) के माध्यम से संचालित विभिन्न कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की।

उपायुक्त ने समीक्षा के दौरान प्रशिक्षण कार्यक्रमों की गुणवत्ता, प्रगति एवं लाभार्थियों की स्थिति की जानकारी ली। 

उन्होंने जिला श्रम अधीक्षक सह कौशल विकास पदाधिकारी श्री रंजीत कुमार को निर्देश दिया कि वे सभी कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रमों की गहन जांच कर एक सप्ताह में प्रतिवेदन समर्पित करें, ताकि योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके।

इसके अतिरिक्त, उपायुक्त ने उपस्थित फैक्ट्री इंस्पेक्टर को जिले के विभिन्न कारखानों का नियमित निरीक्षण करने तथा श्रमिकों की सुरक्षा से संबंधित सभी नियमों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा मानकों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में एसडीओ चास सुश्री प्रांजल ढ़ांडा, संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments