मो० शबा की रिपोर्ट
तेनुघाट --- शिक्षा के क्षेत्र में डी ए वी तेनुघाट निरंतर बुलंदियों के पथ पर अग्रसर रहा है। सी बी एस ई बोर्ड की दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम आज घोषित हुआ। जिसमें विद्यालय से कुल 63 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए जिसमें वीर कुमार 90.4% अंकों के साथ प्रथम स्थान लिलेश जैन 89% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान एवं सच्चिदानंद कुमार 87.6% अंकों के साथ तीसरा स्थान पर प्राप्त किए। 12 बच्चों 70-80% अंक प्राप्त किए एवं अन्य बच्चों ने अच्छे अंक प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन रहा। बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्राचार्या स्तुति सिन्हा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बच्चों को शुभकामनाएँ एवं बधाइयाँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही विद्यालय प्रबंधन ने भी बच्चों की उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शिक्षक-शिक्षिकाओं के प्रति आभार व्यक्त किया।



0 Comments