मो० शबा की रिपोर्ट
तेनुघाट । अग्नि शमालय पदाधिकारी तेनुघाट अखिलेश्वर पासवान एवं प्रधान अग्नि चालक राजेश कुमार बरनवाल के द्वारा बेरमो अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर जैसे पेटरवार स्कूल,करमल स्कूल, करगली फुसरो सिटी स्टाइल मॉल, फुसरो विशाल मेगावाट मोल में लगातार 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक अग्निशमन सप्ताह दिवस के अवसर पर होने वाले अग्नि कांडों से बचाव की जानकारी दी गई। यह जानकारी देते हुए अग्निशमन पदाधिकारी श्री पासवान ने बताया एक सप्ताह में लगभग बीस जगहों जा कर लोगों को जागरूक करने का कार्य किया है। उन्होंने बताया कि सभी जगहों पर आग लगने का तरीका भी और आग बुझाने का भी तरीका अलग है।






0 Comments