आदर्श उच्च विद्यालय गोमिया में मुख स्वास्थ्य जांच किया गया...
==============================
गोमिया के विभिन्न स्कूलों में कुल 383 बच्चों का मुख स्वास्थ्य की जांच की गई...
=============================
विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस के अन्तर्गत चल रहें जन जागरूकता अभियान एवं ओरल स्क्रीनिंग हेतु आज दिनांक 13 अप्रैल, 2026 को सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण प्रसाद के निर्देशन में डॉ विनीता कुमारी एवं डॉ अदिति सिंह दन्त चिकित्सा पदाधिकारी गोमिया के द्वारा आदर्श उच्च विद्यालय गोमिया, मध्य विद्यालय गोमिया एवं आंगनबाड़ी गोमिया चौक में कुल 383 लोगो का ओरल स्क्रीनिंग कैम्प लगा कर किया गया।
डॉ विनीता कुमारी के द्वारा कैम्प में बच्चो को अपने दातों और मसूढों का मजबत रखने के लिये निम्न मुख्य बाते ध्यान में रखने हेतु बताया गया-
दिन में दो बार ब्रश करें, ब्रश करने के तरीके के बारे में बताया गया।
मुंह के बदबू और बैकटेरिया को कम करने के लिये जीभ को नियमित रूप से साफ करें।
मीठी चीजे, कोल्ड ड्रिंग्स एवं चिपचिपे खाद्य पदार्थ का उपयोग कम करें।
तम्बाकू उत्पादों का सेवन न करें।
डॉ अदिति सिंह ने अपने सम्बोधन में बच्चो को बताया कि यदि मुंह के अंदर निम्न लक्षण आप सभी को नजर आये तो दन्त चिकित्सा पदाधिकारी से सलाह लें।
मुंह मे सफेद एव लाल धब्बा नजर आये तो कैंसर के शुरूआती लक्षण हो सकते है।
मुंह में ऐसा घाव जो दो तीन सप्ताह से अधिक हो और दर्द न करे या ठीक न हो रहा हो तो डाक्टर से सम्पर्क करें।
मुंह मे सूजन या गांठ होें।
निगलने या बोलने में दिक्कत हो रहा हों तो बिना कोई झिझक आपको अपने नजदीकी दन्त चिकित्सा पदाधिकारी से सम्पर्क करना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान डॉ विनीता कुमारी एवं डॉ अदिति सिंह दन्त चिकित्सा पदाधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गोमिया बोकारो, राजेन्द्र कुमार दन्त सहायक के साथ स्कूल के शिक्षक, स्टाफ, एवं बच्चे उपस्थित थे।






0 Comments