मो० शबा की रिपोर्ट
तेनुघाट ---- चित्रगुप्त महा परिवार बोकारो जिला के द्वारा आगामी 5 अप्रैल को होने वाले राज्य स्तरीय महासम्मेलन के लिए तेनुघाट में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस बारे में बोकारो जिला समिति के मुख्य सलाहकार अरुण कुमार सिन्हा ने बताया कि बोकारो चित्रगुप्त महा परिवार के द्वारा पूरे बोकारो सहित गिरिडीह, रामगढ़, धनबाद, हजारीबाग, रांची, जमशेदपुर में जाकर जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इसी को लेकर तेनुघाट में भी जनसंपर्क अभियान के तहत सभी चित्रांश परिवार के सदस्यों से मिल रहे हैं। वहीं बोकारो जिला महासचिव भैया प्रीतम ने बताया कि इस राज्य स्तरीय सम्मेलन महासम्मेलन में सभी चित्रांश परिवारों को सम्मेलन में आने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। साथ ही सम्मेलन की रूपरेखा तय करने और अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए भी सभी चित्रांश परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर इस बारे में विचार की जा रही है। वही बोकारो जिला चित्रगुप्त महा परिवार महिला सहभागिनी समिति के अध्यक्ष रेखा सिन्हा ने बताया कि इस महासम्मेलन का मुख्य उद्देश्य बदलते हुए पारिवारिक सामाजिक एवं राजनीतिक परिवेश में कायस्थों को अनेक नई चुनौतियों और समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसके निदान पर विशेष चर्चा की जाएगी। सामाजिक समरसता और समाज के गौरव को बढ़ाना इसका मुख्य उद्देश्य है। वरिष्ठ सलाहकार सुरेंद्र कुमार सिन्हा ने कहा कि इस महासम्मेलन में हर जिला के समितियां को आमंत्रित कर सम्मानित किया जाएगा। साथ ही विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। इस महासम्मेलन को सफल बनाने में मुख्य संरक्षक जयशंकर जयपुरियार, जिला अध्यक्ष जय प्रकाश सिन्हा सहित चित्रांश परिवार के सदस्यों का सहयोग प्राप्त हो रहा है। इस अवसर पर विजय कुमार बबन, संदीप सिन्हा, सत्येंद्र कुमार सिन्हा, रतन कुमार सिन्हा, अजीत कुमार लाल, रमेंद्र कुमार सिन्हा (निशु), वेंकट हरि विश्वनाथन (बंबी), सुभाष कटरियार (राजा), विनय कुमार सिन्हा, सुनील कुमार, विजय अम्बष्ट, संतोष कटरियार, कुंदन कुमार, मिकी सिन्हा, गोपाल जी सहित चित्रांश परिवार के अन्य सदस्य मौजूद थे।



0 Comments