Translate

तेनुघाट स्थित उपकारा में रविवार 15 मार्च को जेल अदालत सह कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन के साथ मेडिकल कैंप भी लगाया गया।

 मो० शबा की रिपोर्ट 

तेनुघाट । तेनुघाट स्थित उपकारा में रविवार 15 मार्च को जेल अदालत सह कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन के साथ मेडिकल कैंप भी लगाया गया। शिविर में व्यवहार न्यायालय तेनुघाट के प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी राज कुमार पांडेय ने बीएनएनसएस के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कैदीयों के मामलों का निष्पादन किस प्रकार किया जाता है। उन्होंने जेल बंदियों को ईद एवं रामनवमी पर्व की बधाई दी। कानूनी जागरूकता शिविर की अगुवाई कर रहे प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी राज कुमार पांडेय ने बंदियों को बताया कि कानून सभी के लिए बराबर है चाहे वह अमीर हो या गरीब इसलिए हमें हमेशा कानून के दायरे में रहकर कार्य करना चाहिए। ताकि आप किसी भी प्रकार के गलत कार्य से बच सके। आगे बंदियों को बताया कि जेल में पीएलवी हमेशा आते हैं और उन्हें बंदी अपने समस्या बता सकते हैं। अगर आपको किसी प्रकार की समस्या है तो वह जानकारी लेकर न्यायालय में आते हैं और आपकी समस्या का समाधान हो सकता है।

वहीं शिविर में अनुमंडलीय अस्पताल तेनुघाट के चिकित्सा प्रभारी डॉ शंभू कुमार ने बंदियों को बताया कि ज्यादातर लोग जमानत मिल जाने के बाद न्यायालय नहीं आते हैं, जिससे उनका दुबारा वारंट होता है और जेल जाने की हालात हो जाते हैं। इसलिए उन्हें हमेशा अपने अधिवक्ता से बात कर अपने मुकदमा की जानकारी लेना चाहिए। पैनल अधिवक्ता राकेश कुमार ने कहा कि जब यहां पैनल अधिवक्ता और पीएलवी आते हैं तो आप उनसे अपनी न्यायालय में चलनेवाले मुकदमा के बारे में जानकारी ले सकते हैं। 

स्वागत भाषण एवं मंच संचालन कर रहे अधिवक्ता सुभाष कटरियार ने बताया कि सरकार द्वारा हमेशा जेल प्रशासन को निर्देश दिया जाता है कि यहां रह रहे बंदी को सभी तरह की सुविधा मिलनी चाहिए और आपके सभी तरह के सुविधा प्रदान होती है।

धन्यवाद ज्ञापन कर रहे जेलर नीरज कुमार ने बताया कि प्रतिमाह जेल अदालत सह कानूनी जागरूकता शिविर के साथ-साथ मेडिकल कैंप भी लगाया जाता है। जिसमें सभी बंदी अपना इलाज करवाते हैं और स्वस्थ होते हैं। आज भी कई बंदियों ने अपने इलाज कराया। इस अवसर पर संजय कुमार मंडल, इस्तियाक अंसारी, विजय कुमार, मदन प्रजापति सहित जेल कर्मी भी मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments