दरभंगा
नार्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनी लिमिटेड दरभंगा ग्रामीण के विधुत कार्यपालक अभियंता केशव कुमार ने दिनांक 11 मार्च 2026 को सिंहवाड़ा सबडिविजन अंतर्गत विधुत आपूर्ति प्रशाखा सिंहवाड़ा के लालपुर मार्केट में पहुंच कर बड़े बकायेदार उपभोक्ताओं से मिले और बिजली बिल जमा नहीं करने में कठिनाईयों का जायज़ा लिए।
वहीं विधुत कार्यपालक अभियंता केशव कुमार ने कहा की ये राजस्व वसूली का अभियान बिजली विभाग के वरीय पदाधिकारी के आदेशानुसार चलता रहेगा।
वहीं विधुत उपभोकताओं को बिजली बिल जमा करने के लिए जागरूक किए। और उनके समस्याओं को सुने।
मौके पर सिंहवाड़ा सब-डिवीजन के सहायक विधुत अभियंता अमित कुमार,राजस्व पदाधिकारी,विधुत आपूर्ति प्रशाखा सिंहवाड़ा के कनिय विधुत अभियंता प्रमोद सिंह व क्षेत्रीय फ्रेंचाईजी एवं मानव बल उपस्थित थे।
करंट खबर दरभंगा से सरफराज कि रिपोर्ट



0 Comments