एनआइसी सभागार में डीसी ने बीडीओ के साथ की समीक्षा बैठक
===================
15वें वित्त आयोग की टाइड–अनटाइड राशि शीघ्र खर्च करने का दिया निर्देश
===================
बुधवार को उपायुक्त (डीसी) श्री अजय नाथ झा ने एनआइसी स्थित सभागार में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों (बीडीओ) के साथ बैठक कर 15वें वित्त आयोग के तहत आबद्ध (टाइड) एवं अनाबद्ध (अनटाइड) मद की राशि खर्च की समीक्षा की।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने सभी बीडीओ को निर्देश दिया कि 15वें वित्त आयोग के तहत प्राप्त राशि को निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप शीघ्र खर्च करना सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाकर समयबद्ध तरीके से कार्यों को पूरा किया जाए, ताकि योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंच सके।
उन्होंने विभिन्न प्रखंडों में योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
इस अवसर पर डीडीसी श्रीमती शताब्दी मजूमदार, एसी मो. मुमताज अंसारी, एसडीओ चास सुश्री प्रांजल ढ़ांडा,एसडीओ बेरमो श्री मुकेश मछुआ,डीपीआरओ मो. सफीक आलम सहित सभी प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।





0 Comments