Translate

बोकारो सखी महोत्सव 2026 में डीसी व एसपी ने लिया खेल का आनंद, बैलून शूटिंग से ताजा हुई बचपन की यादें

बोकारो सखी महोत्सव 2026 में डीसी व एसपी ने लिया खेल का आनंद, बैलून शूटिंग से ताजा हुई बचपन की यादें…

===================


जिला प्रशासन द्वारा आयोजित बोकारो सखी महोत्सव 2026 के दौरान रविवार को एक रोचक और आनंदपूर्ण दृश्य देखने को मिला, जब उपायुक्त (डीसी) श्री अजय नाथ झा एवं पुलिस अधीक्षक (एसपी) श्री हरविंदर सिंह ने मेले में लगे खेल स्टॉल पर निशाना लगाकर बैलून फोड़ने का आनंद लिया।

महोत्सव परिसर में भ्रमण के दौरान दोनों अधिकारियों ने विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया। इसी क्रम में वे खेल स्टॉल पर पहुंचे, जहां उन्होंने उत्साहपूर्वक एयर गन से निशाना साधते हुए बैलून शूटिंग में भाग लिया। उनके सटीक निशाने पर बैलून फूटते ही वहां मौजूद लोगों ने तालियों से उनका उत्साहवर्धन किया।

इस दौरान उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाते हैं, बल्कि समाज के सभी वर्गों को एक मंच पर लाकर उत्सव और आनंद का माहौल‌ भी तैयार करते हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के छोटे-छोटे खेल और गतिविधियां बचपन की यादों को ताजा कर देती हैं और लोगों को दैनिक जीवन की व्यस्तता से कुछ पल राहत प्रदान करती हैं।

महोत्सव में पहुंचे आमजन ने भी इस दृश्य का भरपूर आनंद लिया और अधिकारियों के साथ इस यादगार पल को कैमरे में कैद किया।

बोकारो सखी महोत्सव 2026 में महिलाओं के उत्पादों की प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ मनोरंजन के विभिन्न साधन भी उपलब्ध हैं, जो इसे एक संपूर्ण पारिवारिक महोत्सव बना रहे हैं।

जिला प्रशासन ने आमजनों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस महोत्सव का आनंद लें तथा महिलाओं के उत्पादों को प्रोत्साहित करें।

Post a Comment

0 Comments