मो० शबा की रिपोर्ट
तेनुघाट । आज 22 मार्च दिन रविवार को तेनुघाट में सरहुल पूजा महोत्सव हर्षोल्लास के मनाया गया।तेनुघाट पंचायत भवन के समीप अनुमंडल स्तरीय बाह्य बोंगा पूजा समिति की ओर से प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े ही धूम धाम और हर्षोल्लास के साथ सरहुल महोत्सव मनाया गया। बतौर मुख्य अतिथि के रूप झारखंड सरकार के पेय जल एवं स्वच्छता तथा माधनिषेद मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा इस अनुमंडल स्तरीय बाह्य बोंगा सरहुल पूजा महोत्सव में लगातार 2005 से आप सबों का स्नेह और प्रेम के दम पर उपस्थित होते रह रहा हूं। और आगे भी बिस्वास दिलाता हूं कि आप सबों के सुख दुख में साथ खड़ा रहूंगा।उन्हें कहा यदि झारखंड के धरती पर यदि प्रकृति और पर्यावरण सुरक्षित है तो आदिवासी समुदाय के भाइयों का बहुत बड़ा देन है, सरहुल पर्व प्रकृति की पूजा है। अतिथि के रूप में अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुआ ने सरहुल महोत्सव उपस्थित आदिवासी समुदाय के महिला एवं पुरुष सहित सभी समुदाय के लोगों बधाई एवं शुभकामनाएं दिया। और बताया कि आपसी भाई चारा प्रेम से सौहार्द वातावरण में रहने का संदेश देता।मुख्य रूप से बतौर अतिथि उपस्थित रहे झामुमो जिला महा सचिव मुकेश महतो, झामुमो के पूर्व जिला अध्यक्ष हीरालाल मांझी, पूर्व जिप सदस्य दिलीप मुर्मू, पूर्व जिप उपाध्यक्ष राधा नाथ सोरेन, जिप सदस्य अशोक मुर्मू, तेनुघाट पंचायत मुखिया नीलम श्रीवास्तव, दीपक गुप्ता, उलगड्डा पंचायत के पूर्व मुखिया उर्मिला देवी, मुखिया अरबिंद कुमार मुर्मू, चांपी पंचायत मुखिया रीता देवी, सहित अन्य कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।मालूम हो कि सुबह 11 बजे से आदिवासी रीती रिवाज से पूजा अर्चना प्रारंभ किया गया।अनुमंडल स्तरीय बाह्य बोंगा समिति के अध्यक्ष श्रीराम हेंब्रम ने सभी अतिथियों को अंग वस्त्र दे कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन अरबिंद मुर्मू ने किया। इस कार्यक्रम में बेरमो अनुमंडल के सातों प्रखंड के आदिवासी समुदाय के महिला पुरुष एवं गणमान्य लोग शामिल हुए।मौके पर सीताराम मुर्मू, बाबूचंद मुर्मू, शिवनाथ टुडू, सुरेश मरांडी, कर्मचंद मांझी, चमन गंझू, बुधन गंझू, सेवा लाल मुर्मू, लखन लाल हेंब्रम, धोनी मुर्मू, रामचंद्र यादव, सीताराम मुर्मू, राजन नायक, मनोज यादव, शक्तिधर महतो, शालिग्राम प्रसाद, गंगा तुरी, मंटु यादव, घूनूराम टुडू, परगना मरांडी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।





0 Comments