तेनुघाट --- ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन बोकारो जिला की एक बैठक जिला संरक्षक नरेश प्रसाद श्रीवास्तव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और कल्याण से जुड़ी विभिन्न मांगो को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपना और आगामी एक मई को जमशेदपुर में होने वाली मीटिंग में जाने पर चर्चा हुई। साथ बोकारो जिला अध्यक्ष प्रशांत कुमार सिन्हा और महासचिव शिव शंकर नोनिया उर्फ पप्पू चौहान से भी विचार विमर्श किया गया। आगामी तीन मार्च को बैठक करने पर चर्चा हुई। जिस पर महासचिव पप्पू चौहान ने बताया कि प्रशांत कुमार सिन्हा के द्वारा वार्ता कर सभी सदस्यों को बैठक में शामिल होने के लिए बताया जाएगा। वहीं पत्रकार नागेश्वर कुमार के निधन पर अनकी आत्मा की शान्ति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर भगवान से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। बैठक में प्रदेश कानूनी सलाहकार सुभाष कटरियार, जिला कानूनी सलाहकार रमेंद्र कुमार सिन्हा, रतन कुमार सिन्हा, संरक्षक वीरेंद्र प्रसाद सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
0 Comments