Translate

श्रमिकों का निबंधन एवं जागरूकता अभियान आयोजित

श्रमिकों का निबंधन एवं जागरूकता अभियान आयोजित

=================== 

श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, झारखण्ड सरकार के अंतर्गत सेक्टर-9 हटिया मोड़ में झारखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के तहत शनिवार को श्रमिक निबंधन एवं जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम उप श्रमायुक्त, बोकारो के निर्देशानुसार आयोजित किया गया, जिसमें असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का निबंधन करते हुए उन्हें विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

अभियान के दौरान श्रमिकों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया, जिनमें प्रमुख रूप से - श्रमिक औजार सहायता योजना के अंतर्गत ₹5000 की सहायता राशि, साइकिल सहायता योजना के अंतर्गत ₹7000 की सहायता राशि, मातृत्व प्रसुविधा योजना के तहत प्रथम दो प्रसव हेतु ₹15000 की सहायता एवं विवाह सहायता योजना के अंतर्गत निबंधित श्रमिक के दो संतानों/महिला सदस्य के विवाह हेतु ₹30000 की सहायता राशि शामिल है। 

उपस्थित कर्मियों द्वारा श्रमिकों को इन योजनाओं का लाभ लेने हेतु अधिकाधिक निबंधन कराने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर जिले के श्रम अधीक्षक श्री रंजीत कुमार, कार्यालय कर्मी मो० अखलाक अहमद, महेन्द्र महतो एवं अधिवक्ता घनश्याम नारायण सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे। 

Post a Comment

0 Comments