Translate

आइओसीएल एलपीजी बॉटलिंग प्लांट में मॉक ड्रिल का सफल आयोजन

आइओसीएल एलपीजी बॉटलिंग प्लांट में मॉक ड्रिल का सफल आयोजन

===================

आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता का किया गया आकलन

===================

शुक्रवार को को आइओसीएल एलपीजी बॉटलिंग प्लांट में आग की आपात स्थिति के दौरान तत्परता एवं प्रतिक्रिया क्षमता आकलन हेतु मॉक ड्रिल आयोजित किया गया।

मॉक ड्रिल के दौरान ऐसा दिखाया गया कि सिलेंडरों की अनलोडिंग के समय एक टैंक ट्रक (टीटी) के केबिन में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की घटना हुई। घटना की सूचना मिलते ही तत्काल आपातकालीन अलार्म सक्रिय किया गया एवं इमरजेंसी रिस्पांस टीम ने त्वरित कार्रवाई की।

अग्निशमन दल द्वारा उपयुक्त अग्निशामक यंत्रों के माध्यम से आग पर शीघ्र नियंत्रण* प्राप्त किया गया। साथ ही आसपास रखे सिलेंडरों को सुरक्षित रखने हेतु पानी का छिड़काव कर उन्हें ठंडा* किया गया, जिससे किसी प्रकार की *दुर्घटना की आशंका को रोका जा सका।

सुरक्षा उपायों का सख्ती से पालन

ड्रिल के दौरान विद्युत आपूर्ति बंद करना, आवाजाही पर नियंत्रण तथा सभी कर्मचारियों को निर्धारित सुरक्षित एकत्रीकरण स्थल पर पहुँचाना जैसे सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित किया गया।

अभ्यास के अंत में स्थल का गहन निरीक्षण कर स्थिति को पूर्णतः सुरक्षित घोषित किया गया एवं ऑल क्लियर जारी किया गया। इस मॉक ड्रिल ने आपात परिस्थितियों में कार्मिकों की तत्परता, समन्वय एवं प्रभावी प्रतिक्रिया क्षमता को प्रदर्शित किया।

विभिन्न विभागों एवं संस्थानों की रही सहभागिता

इस मॉक ड्रिल का अवलोकन जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी श्री शक्ति कुमार, उप मुख्य कारखाना निरीक्षक, बोकारो एवं जिला अग्निशमन कार्यालय के अधिकारियों द्वारा किया गया। इसके साथ ही बीपीसीएल एवं एचपीसीएल सहित अन्य तेल विपणन कंपनियों तथा मेसर्स डालमिया सीमेंट के प्रतिनिधियों ने भी सहभागिता की।

Post a Comment

0 Comments