Translate

डीसी ने किया जिला जनसंपर्क कार्यालय का निरीक्षण

डीसी ने किया जिला जनसंपर्क कार्यालय का निरीक्षण

===================

जन-जन तक योजनाओं का प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने का दिया निर्देश

===================

बुधवार को उपायुक्त श्री अजय नाथ झा ने जिला जनसंपर्क कार्यालय बोकारो का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार पर विशेष जोर देते हुए निर्देश दिया कि इन योजनाओं की जानकारी प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचे, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें।

इस अवसर पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री रवि कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी श्री अविनाश कुमार सिंह सहित कार्यालय के अन्य कर्मियों के साथ संवाद किया गया। उपायुक्त ने कार्यालय के कार्यों की समीक्षा करते हुए पंजी एवं फाइलों के सुव्यवस्थित रख-रखाव के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

उपायुक्त ने कहा कि जनसंपर्क विभाग सरकार और जनता के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी है, इसलिए इसकी भूमिका को जिम्मेदारी के साथ निभाना आवश्यक है। उन्होंने सभी कर्मियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और तत्परता के साथ करने का निर्देश दिया।

Post a Comment

0 Comments