बोकारो के नए पुलिस अधीक्षक श्री नाथू सिंह मीना ने पदभार ग्रहण करने के उपरांत उपायुक्त श्री अजय नाथ झा से की शिष्टाचार मुलाकात...
===============================
शनिवार को जिले के नवपदस्थापित पुलिस अधीक्षक श्री नाथू सिंह मीना ने पदभार ग्रहण करने के उपरांत उपायुक्त (डीसी) श्री अजय नाथ झा से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान जिले की विधि-व्यवस्था, विकास कार्यों तथा प्रशासनिक समन्वय से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
मुलाकात के दौरान उपायुक्त श्री अजय नाथ झा ने नए पुलिस अधीक्षक का स्वागत किया एवं बेहतर कार्य के लिए शुभकामनाएं दी।
इस दौरान दोनों अधिकारियों ने जिले में चल रहे प्रमुख कार्यक्रमों, संवेदनशील क्षेत्रों की स्थिति तथा आगामी त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर भी विचार-विमर्श किया।



0 Comments