मो० शबा की रिपोर्ट
तेनुघाट --- बोकारो जिला के हद में बेरमो के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह ने 14 मई को प्रेस वार्ता कर नावाडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत चपरी में महिला की हुई हत्या का उद्भेदन किया।एसडीपीओ सिंह ने पत्रकारों को बताया कि विगत 12 मई को नावाडीह थाना अंतर्गत चपरी में एक महिला को कुएं के पास नहाने के दौरान छेड़खानी करने एवं गला काट कर हत्या कर देने की सूचना प्राप्त हुई। प्राप्त जानकारी पर नावाडीह थाना कांड संख्या 36/2026, अपराध की धारा 103(1) बी एन एस के अंतर्गत नावाडीह थाना कांड के प्राथमिकी अभियुक्त चपरी निवासी पिंटू महतो के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय बोकारो के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह के नेतृत्व में एक एस आई टी टीम का गठन किया गया एवं कांड में संलिप्त अभियुक्त को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया। जिसके आलोक में तकनीकी साक्ष्य एवं मानवीय सूचना के आधार पर कांड में संलिप्त अभियुक्त पिंटू कुमार महतो को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त के निशानदेही पर कांड में प्रयुक्त धारदार ख़ून लगे चाकू को विधिवत जप्त किया गया। छापामारी दल में पुलिस उपाधिक्षक नवल किशोर सिंह पुलिस निरीक्षक सह पुलिस उपाधिक्षक बेरमो अंचल, पु अ नि राजीव रंजन (अनुसंधानकर्ता) थाना नावाडीह, पु अ नि अमित कुमार सोनी थाना प्रभारी नावाडीह, पु अ नि मनीष कुमार थाना प्रभारी दुग्धा, पु अ नि श्रीनिवास कुमार सिंह ओपी प्रभारी बोकारो झरिया, पु अ नि नितीश कुमार थाना प्रभारी पेक नारायणपुर, सहित सशस्त्र पुलिस बल शामिल थे।



0 Comments