Translate

आर के महिला कॉलेज की35 कैडेट्स प्रशिक्षण शिविर से प्रशिक्षण प्राप्त करकेलौटी ।

आर के महिला महाविद्यालय गिरिडीह की 35 कैडेट्स जो दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर जो देवघर कॉलेज देवघर में सी ए टी सी v 'युवा आपदा मित्र स्कीम" शिविर का आयोजन किया गया था, में भाग लिया। इस शिविर का आयोजन 36 झारखंड बी एन एनसीसी धनबाद द्वारा किया गया। इस दौरान कमांडिंग ऑफिसर द्वारा कैडेट्स को प्रशिक्षण में आपदा प्रबंधन से बचाव के लिए व्यावहारिक ज्ञान देते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया। इस मौके पर शिविर में आपदा से बचाव के लिए एस डी आर एफ द्वारा प्रशिक्षण दिया गया,जिसमें भूकंप,आग लगने, बाढ़ तथा सड़क दुर्घटनाओं ,सांप काटने से निपटने, भार उठाना और स्थिर करना, रक्त स्राव नियंत्रण, घाव की देखभाल, रस्सीऔर बचाव की गांठें,लू लगाना, का व्यावहारिक उपाय जिसमें प्राथमिक उपचार , सीपीआर, इत्यादि का प्रशिक्षण दिया गया। वंही इस मौके पर प्रशिक्षण के दौरान जिला प्रशासन द्वारा जीवन रक्षा किट प्रदान किया गया। प्रशिक्षण प्राप्त आरके महिला कॉलेज गिरिडीह की छात्राएँ 22 JHबटालियन के पी आई स्टाफ हवलदार केवल कृष्णन एवं जी सी आई कुसुम कुमारी की अगुआई में सकुशल वापस लौटी। इसे लेकर 

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ के एन शर्मा ने छात्रों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है।

Post a Comment

0 Comments