आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गिरिडीह के द्वारा जिले के विभिन्न कॉलेजों में विरोध प्रदर्शन किया गया । बताया गया कि वर्तमान में झारखंड सरकार द्वारा प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों में 'Restructuring' एवं 'Cluster System' लागू करने का निर्णय लिया गया है। इसी का पुरजोर विरोध गिरिडीह कॉलेज गिरिडीह, आदर्श कॉलेज राजधनवार , श्री आरके महिला कॉलेज गिरिडीह, लंगटा बाबा कॉलेज मिर्जागंज एवं घाघरा साइंस कॉलेज बगोदर में
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने किया ।इस अवसर पर अभाविप प्रदेश सह मंत्री सह गिरिडीह जिला संयोजक मंटू मुर्मू ने इस व्यवस्था का पुरजोर विरोध करते हुए कहा कि इस प्रणाली के क्रियान्वयन से छात्र-छात्रों को निम्नलिखित समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। जिसमें
(1)आर्थिक एवं मानसिक बोझ: क्लस्टर सिस्टम के तहत एक ही विषय की पढ़ाई के लिए विद्यार्थियों को अलग-अलग महाविद्यालयों में जाना होगा, जो आर्थिक रूप से कमजोर और ग्रामीण परिवेश के छात्रों के लिए अत्यधिक कष्टकारी होगा।
समय की बर्बादी: विभिन्न महाविद्यालयों के बीच आवागमन में विद्यार्थियों का बहुमूल्य समय नष्ट होगा, जिससे उनकी नियमित पढ़ाई और शोध कार्य बाधित होंगे।
(2) सुरक्षा संबंधी चिंता: छात्राओं के लिए अलग-अलग केंद्रों और महाविद्यालयों में जाकर शिक्षा ग्रहण करना सुरक्षा की दृष्टि से भी चुनौतीपूर्ण सिद्ध हो सकता है।
बुनियादी ढांचे का अभाव: वर्तमान परिस्थितियों में परिवहन और अन्य संसाधनों की कमी इस व्यवस्था को छात्र-विरोधी बनाती है।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने सरकार से इस काले कानून को 24 घंटा के अंदर वापस लेने के लिए सरकार से आग्रह किया है अगर 24 घंटा में इस काले कानून को वापस नहीं लिए जाता है तो परिषद का कार्यकर्ता सड़क से सदन तक पुरजोर विरोध किया जाएगा । कृष्णा त्रिवेदी ने कहा कि म
वे सरकार से मांग करता हूं कि छात्रहित और शिक्षा की सुलभता को सर्वोपरि रखते हुए, इस Restructuring एवं Cluster System को अविलंब वापस लिया जाए। यदि इस पर विचार नहीं किया गया, तो परिषद छात्र हितों की रक्षा हेतु उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा मौके पर विभिन्न कॉलेजों का अगुवाई जैसे आदर्श कॉलेज का नेतृत्व प्रदेश शोध संयोजक कृष्णा त्रिवेदी ने किया, लंगटा बाबा कॉलेज का नेतृत्व विभाग संयोजक विजय ओझा एवं विपिन राय ने किया, श्री आरके महिला कॉलेज का नेतृत्व अनीश राय ने किया, गिरिडीह कॉलेज गिरिडीह का नेतृत्व नगर मंत्री नीरज चौधरी ने किया, घाघरा साइंस कॉलेज का नेतृत्व कॉलेज उपाध्यक्ष हर्ष ने किया मौके पर नगर शाह मंत्री अभिजीत सिन्हा,सदानंद राय , कॉलेज अध्यक्ष अंकुश सिंह, कॉलेज मंत्री कृष पासवान, कॉलेज उपाध्यक्ष संदीप वर्मा, दीपक वर्मा,मुन्ना पंडित , विवेक , देवराज,मनोहर उपाध्याय आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।





0 Comments