Translate

आज बिहार व झारखंड में कैबिनेट मंत्री रहे स्वर्गीय माधव लाल सिंह जी के स्वर्गवास की खबर सुनकर झारखंड के सबसे चर्चित और ईमानदार कर्मठ आईपीएस अधिकारी एवं झारखंड राज्य के पुलिस महानिदेशक अनिल पालटा जी माधव लाल सिंह के गांव साडम पहुंचकर उन्होंने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की

तेनुघाट---आज बिहार व झारखंड में कैबिनेट मंत्री रहे स्वर्गीय माधव लाल सिंह जी के स्वर्गवास की खबर सुनकर झारखंड के सबसे चर्चित और ईमानदार कर्मठ आईपीएस अधिकारी एवं झारखंड राज्य के पुलिस महानिदेशक अनिल पालटा जी माधव लाल सिंह के गांव साडम पहुंचकर उन्होंने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की एवं उनके परिजनों को इस दुख की घड़ी में इतनी बड़ी दुखको सहने की हिम्मत दी।तेनुघाट के समाजसेवी नरेश प्रसाद श्रीवास्तव से साडम पहुंचने के पहले टेलीफोन वार्ता पर बताएं कि माधव लाल सिंह जी जैसे कर्मठ इमानदार समाजसेवी आज की युग में होना बहुत बड़ी बात है। आज वह हमारे बीच नहीं है लेकिन हजारों हजार गरीबों की दुआएं उनके साथ है। जब वे बोकारो के सीनियर पुलिस अधीक्षक थे तो स्वर्गीय माधव लाल सिंह जी इस क्षेत्र के गरीब गुरुवा के मदद के लिए फोन किया करते थे। कभी भी वह गलत पैरवी भी नहीं किए, इसलिए उनके प्रति हमारे दिल में उस समय से लेकर आज तकआदर की भावना बनी हुई है। दुःखी मन से कहा कि आज गरीबों को देखने वाले शख्स हमारे बीच नहीं रहे ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।

Post a Comment

0 Comments