Translate

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर डीडीसी ने की समीक्षा बैठक

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर डीडीसी ने की समीक्षा बैठक

==================

जागरूकता बढ़ाने हेतु अगले सप्ताह कार्यशाला आयोजित करने का लिया निर्णय

==================

मंगलवार को उप विकास आयुक्त (डीडीसी) श्रीमती शताब्दी मजूमदार ने  समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमावली-2016, प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन नियमावली एवं पर्यावरण संरक्षण अधिनियम-1986 के अनुपालन को लेकर पहली साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की।

बैठक में सभी सदस्यों को बताया गया कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं उपायुक्त बोकारो के निर्देश के आलोक में जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की नियमित समीक्षा की जाएगी।

बैठक में पीपीआईए फेलो ने बताया कि ठोस अपशिष्ट का वैज्ञानिक प्रबंधन सुनिश्चित करने हेतु कचरे को चार अलग-अलग श्रेणियों में विभाजित करना आवश्यक है।

उप विकास आयुक्त (डीडीसी) ने सभी संबंधित विभागों को अपने-अपने क्षेत्र में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। नगर निगम चास एवं नगर परिषद फुसरो को विशेष रूप से आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।

समीक्षा के दौरान बताया कि प्रत्येक माह निरीक्षण प्रतिवेदन राज्य सरकार को भेजा जाएगा। साथ ही प्लास्टिक उत्पन्न करने वाली इकाइयों से उत्पादन एवं पुनर्चक्रण संबंधी प्रतिवेदन प्राप्त करने का निर्देश दिया।

बैठक में स्वास्थ्य विभाग, विद्यालयों एवं मॉल आदि संस्थानों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर जागरूकता बढ़ाने हेतु अगले सप्ताह कार्यशाला आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

मौके पर संबंधित विभागों के पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।


Post a Comment

0 Comments