पुलिस अधीक्षक गिरिडीह को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि पचम्बा थाना क्षेत्र अन्तर्गत बोडो में
नाबालिग लडकियों को डरा-धमका कर व मारपीट कर एक महिला द्वारा उनसे देह व्यापार कराया जा रहा है। प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं त्वरित कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक गिरिडीह के द्वारा SIT का गठन किया गया। गठित SIT के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए छापामारी अभियान का संचालन किया गया। इस दौरान पचम्बा थाना अन्तर्गत बोडो स्थित एक किराये के मकान में छापामारी कर दो नाबालिग लडकियों को बरामद किया गया तथा एक महिला को पकड़ा गया। उक्त दोनो नाबालिग लडकियों द्वारा बताया गया की क्रांति देवी नामक महिला, पति राजकुमार शर्मा, ग्राम- बलिया बेडा. थाना- भरकट्ठा ओ०पी० (बिरनी थाना), जिला- गिरिडीह के द्वारा डरा-धमकाकर व मारपीट कर देह व्यापार का धंधा करवाया जा रहा था। इस संबंध में पीडिता द्वारा प्राप्त आवेदन के आधार पर
प्राथमिकी अभियुक्त एवं 04 अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध कांड दर्ज किया गया। तत्पश्चात छापामारी कर कांड में दो अन्य अप्राथमिकी अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई तथा घटना में प्रयुक्त एक चार पहिया वाहन को विधिवत जप्त किया गया ।
वंही इस दौरान पुलिस ने
क्रांति देवी, उम्र-करीब 42 वर्ष, पति-राजकुमार शर्मा, ग्राम-बलिया बेड़ा, थाना-भरकट्ठा ओ०पी० (बिरनी थाना), जिला- गिरिडीह ।
मो० तौफिक अंसारी, पे०-मो० ताबिर अंसारी, ग्राम अहारडीह, थाना- गाण्डेय, जिला-गिरिडीह।
मुशरफ अंसारी, पे०-समशेर अंसारी, ग्राम-घाटकुल, थाना-गाण्डेय, जिला- गिरिडीह को गिरफ्तार किया हैं।



0 Comments