Translate

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 05 जून को जिला स्तरीय वृक्षारोपण अभियान का आयोजन


विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 05 जून को जिला स्तरीय वृक्षारोपण अभियान का आयोजन

■ *पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के निर्माण हेतु अधिकाधिक सहभागिता की अपील।*

■ *"चले, प्रकृति से करें वादा – हरियाली हो देश हमारा" थीम के साथ आयोजित होगा कार्यक्रम।*
 
*विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन, गोड्डा द्वारा 05.06.2026 को जिला स्तरीय वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रातः 08:00 बजे तिलका मांझी कृषि महाविद्यालय, गोड्डा परिसर में आयोजित किया होगा।*
*कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण में वृद्धि, जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों को कम करने तथा आमजन में वृक्षारोपण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना है। अभियान के दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे जाएंगे तथा उपस्थित जनसमुदाय को वृक्षों के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प दिलाया जाएगा।*

*जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री लोकेश मिश्रा ने जिलेवासियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं, विद्यार्थियों एवं युवाओं से इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी दायित्व नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है। वृक्षारोपण से न केवल प्राकृतिक संतुलन बना रहता है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित एवं स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित किया जा सकता है।*

*जिला प्रशासन द्वारा सभी नागरिकों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में भाग लें तथा पर्यावरण संरक्षण के इस जन-अभियान को सफल बनाने में अपना सक्रिय योगदान दें।*

 

Post a Comment

0 Comments