Translate

विश्व पर्यावरण दिवस पर अदाणी पावर परिसर में वृक्षारोपण,

विश्व पर्यावरण दिवस पर अदाणी पावर परिसर में वृक्षारोपण,
रन फॉर पीरपैंती’ का आयोजन

पीरपैंती, भागलपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अदाणी पावर प्लांट परिसर में गुरुवार को वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख सहित कंपनी के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया तथा पर्यावरण सुरक्षा की शपथ भी ग्रहण की।
कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का संदेश दिया। परियोजना प्रमुख राजीव गोयल ने कहा कि स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण के निर्माण में जनभागीदारी की महत्वपूर्ण भूमिका है।
इसी अवसर पर अदाणी फाउंडेशन की ओर से ‘रन फॉर पीरपैंती’ कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। दौड़ का शुभारंभ प्रखंड कार्यालय परिसर से हुआ, जो रेफरल अस्पताल तक पहुंचकर संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
दौड़ में प्रमुख रूप से रश्मि कुमारी, मुखिया अरविंद साह, रंजीत पासवान सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों में प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिमन्यु कुमार, अंचलाधिकारी चंद्रशेखर कुमार एवं अन्य पदाधिकारियों ने भी सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया गया। प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का संकल्प लिया।

Post a Comment

0 Comments