Translate

तेनुघाट बिरसा चौक स्थित बिरसा मुंडा की आदम कद प्रतिमा का जीर्णोद्धार एवं स्थल का सौंदर्य करण ओ एन जी सी के सी एस आर मद से कराया जाना है।

मो० शबा की रिपोर्ट 

तेनुघाट। तेनुघाट बिरसा चौक स्थित बिरसा मुंडा की आदम कद प्रतिमा का जीर्णोद्धार एवं स्थल का सौंदर्य करण ओ एन जी सी के सी एस आर मद से कराया जाना है। जिसका शिलान्यास तेनुघाट पंचायत मुखिया नीलम श्रीवास्तव एवं जिला परिषद सदस्य माला कुमारी तथा पंचायत समिति सदस्य अजीत कुमार पांडेय के द्वारा विधिवत पूजा अर्चना एवं नारियल फोड़ कर किया गया। मुखिया नीलम श्रीवास्तव ने बताई की काफी दिनों से पूर्व अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुवा से अनुरोध कर बिरसा मुंडा प्रतिमा का जीर्णोद्धार एवं स्थल का सौंदर्य करण का योजन स्वीकृति मिली है यह कार्य जोर एन जी ओ के माध्यम कराया जा रहा है। एन जी ओ के संस्थापक दीपचंद यादव ने बताया कि तेनुघाट पंचायत मुखिया के द्वारा लगातार पत्राचार करते रहने और समय समय पर बैठक इस बात का जिक्र कर काफी प्रयास के बाद स्वीकृति मिली है। काफी आकर्षक रूप रेखा तैयार कर निर्माण कार्य किया जा रहा है। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जोर एन जी ओ की ओर से जन प्रतिनिधियों पौधा वितरण कर बधाई दिया।

इस मौके पर रजनीश कुमार,सतीश प्रसाद,सरोज कुमार,अश्वनी कुमार, शालिग्राम प्रसाद,अजीत कुमार महतो,राजू साव सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments