Translate

गिरिडीह पुलिस को बड़ी सफलता, दो साइबर अपराधी गिरफ्तार

 

गिरिडीह : गिरिडीह साइबर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक, गिरिडीह को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर बेंगाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत बिराजपुर जंगल में छापेमारी कर यह सफलता हासिल की गई प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ साइबर अपराधी फोन के माध्यम से लोगों को ठगी का शिकार बना रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर साइबर थाना गिरिडीह के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। छापेमारी के दौरान दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वे फर्जी डिलीवरी .ऐपक , रे ई-चालान .एनबी 4.ऐपक , कस्टमर सप्पोर्ट .ऐपक , इंडसइंड बैंक ई .ऐपक तथा हॉस्पिटल अपॉइंटमेंट बुकिंग .ऐपक जैसे मोबाइल एप के जरिए लोगों को साइबर ठगी का शिकार बनाते थे। इस संबंध में साइबर थाना कांड संख्या 19/2026 दिनांक 04.06.2026 दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है गिरफ्तार आरोपी सुरेंद्र कुमार मंडल (27 वर्ष), ग्राम- जुरपनिया, थाना बेंगाबाद, जिला गिरिडीह एकराम अंसारी (28 वर्ष), ग्राम घाघरा, थाना मारगोमुंडा, जिला देवघर।

बरामद सामग्री 08 मोबाइल फोन 07 सिम कार्ड छापेमारी दल में शामिल पुलिसकर्मी पुनि रामेश्वर भगत, थाना प्रभारी साइबर थाना गिरिडीह पुनि पुनीत कुमार गौतम, साइबर थाना गिरिडीह सअनि विजय भुइयां, साइबर थाना गिरिडीह सअनि गजेन्द्र कुमार, साइबर थाना गिरिडीह आरक्षी रविन्द्र कुमार, साइबर थाना गिरिडीह आरक्षी 140 सुपाल मंडल, साइबर थाना गिरिडीह पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है तथा साइबर अपराध से जुड़े अन्य नेटवर्क की भी पड़ताल की जा रही है। इस कार्रवाई को साइबर अपराध के खिलाफ गिरिडीह पुलिस की एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments