Translate

*विश्व पर्यावरण दिवस समारोह*- संथालप्रगना की तसर खेती

*विश्व पर्यावरण दिवस समारोह*- 
संथालप्रगना की तसर खेती 

आज दिनांक 05 जून 2026 को बदलाव फाउंडेशन द्वारा संचालित परियोजना – LIC HFL संगम के अंतर्गत डोमडीह कार्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में तसर आजीविका से जुड़ी लगभग 30 महिलाओं ने भाग लिया। मुख्य रूप से कोऑर्डिनेटर वर्षा टोप्पो, ट्रैनर सुनीता, बेरोनिका, बिक्रम और CRP सुमित और बाबू उपस्तिथ रहे. 

कार्यक्रम के दौरान तसर खेती, सूत कटाई (रीलिंग-स्पिनिंग), बुनाई, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष चर्चा की गई। प्रतिभागियों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व तथा तसर उत्पादन में पेड़ों की भूमिका के बारे में जानकारी दी गई।

महिलाओं को बताया गया कि आसन एवं अर्जुन वृक्ष तसर कीटपालन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इन वृक्षों का संरक्षण एवं संवर्धन करने से कोकून उत्पादन की गुणवत्ता और मात्रा में वृद्धि होती है, जिससे किसानों एवं महिलाओं की आय बढ़ाने में सहायता मिलती है।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता बनाए रखने तथा अधिक से अधिक आसन एवं अर्जुन वृक्षों के संरक्षण एवं रोपण का संकल्प लिया।

"पेड़ बचाएं, पर्यावरण बचाएं – तसर आजीविका को सशक्त बनाएं।" 🌱🌳

Post a Comment

0 Comments