आज दिनांक 5जून 2026 को कुंजबोना पंचायत के दण्डाकुरिया गाँव में बदलाव फाउंडेशन एवं ट्रांसफॉर्म ट्रेड के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस 2026 आयोजित किया गया जहां दण्डाकुरिया गाँव में वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया इस अवसर पर दण्डाकुरिया के महिला सभा के सदस्य एवं बदलाव फाउंडेशन कार्यकर्ता रंजन कुमार, विनीत बेसरा, पत्रास मालतो एवं गांव के सम्मानित निवासी उपस्थित थे
इस कार्यक्रम कि शुरुआत स्थानीय लोक संगीत के साथ हुआ इस शुभ अवसर पर स्थानीय निवासी बहुत उत्साहित होकर इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया
इस शुभ अवसर पर स्थानीय निवासी ने अपना अपना विचार वयक्त किया उनके द्वारा विश्व को संदेश दिया कि पर्यावरण को बचाने हेतु पेड़ लगाना हम सब मानव जाति का परम कर्तव्य हैं
इस शुभ अवसर पर महिला सभा के द्वारा विश्व को संदेश दिया गया कि पर्यावरण को बचाना हम सभी मानव जाति के लिए क्यों आवश्यक है यहां के समुदाय के द्वारा यह संदेश दिया गया कि
झारखंड के जंगल कोई बंजर भूमि नहीं हैं – ये जीवनदायिनी पारिस्थितिकी तंत्र हैं। ये आदिवासी ज्ञान, जैव विविधता और जलवायु के रक्षक हैं। लेकिन आज यह नाजुक संतुलन अवैध खनन, अंधाधुंध पेड़ों की कटाई और बिना सोचे-समझे विकास से खतरे में है। यह विकास उन लोगों की आवाज़ को अनदेखा करता है जो इस धरती के पहले रक्षक रहे हैं
हमें याद रखना चाहिए: जब हम प्रकृति को नष्ट करते हैं, तो हम खुद को नष्ट करते हैं।
आइए हम अभी कदम उठाएं – पेड़ लगाएं, जल स्रोतों की रक्षा करें, आदिवासी अधिकारों का सम्मान करें और ऐसे किसी भी विकास को नकारें जो हमारे पर्यावरण की कीमत पर हो।
आओ मिलकर हम यह सुनिश्चित करें कि झारखंड का हरित हृदय आने वाली पीढ़ियों के लिए धड़कता रहे।
“अगर हम प्रकृति के साथ जिएंगे, तो प्रकृति हमारे साथ जिएगी।”


0 Comments