Translate

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भाजपा गिरिडीह नगर मंडल अध्यक्ष जयशंकर सिन्हा के नेतृत्व में गिरिडीह के पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी की उपस्थिति में उनके आवास पर एक पेड़ मां के नाम पौधारोपण किया गया

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भाजपा गिरिडीह नगर मंडल अध्यक्ष जयशंकर सिन्हा के नेतृत्व में गिरिडीह के पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी की उपस्थिति में उनके आवास पर एक पेड़ मां के नाम पौधारोपण किया गया, और पर्यावरण को बचाने के लिए संकल्प लिया गया lइस मौके पर पूर्व विधायक निर्भय शाहावादी ने कहा आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर तमाम लोगों से कहना चाहूंगा पर्यावरण को बचाने के लिए संकल्प ले और हर एक-एक व्यक्ति हर भाजपा का कार्यकर्त्ता संकल्प ले कि पर्यावरण को बचाना है अधिक से अधिक संख्या में एक पेड़ मां के नाम लगाना हैं, और पर्यावरण को बचाने के लिए संकल्प लेना हैं lवंही इस दौरान नगर अध्यक्ष जयशंकर सिन्हा सिंकू ने कहा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर बूथ स्तर पर एक पेड़ मां का नाम लगाया जाएगा पर्यावरण को बचाने के लिए संकल्प लिया जाएगा। 

मौके पर जिला महामंत्री संदीप डांगेच, सुभाष सिन्हा, अनूप सिन्हा, संजय सिंह, संत कुमार लल्लू, राजेश जायसवाल, सुमन सिन्हा, ओम प्रकाश गुप्ता, संजीत सिंह पप्पू, सोनू एजाज, अभय सिन्हा, नीलू सिन्हा, अमित आर्या, आदित्य यादव, मुन्ना सिंह, बम पांडे, बागीश सिंह, दिलीप राम, वीरेंद्र वर्मा, पंचम वर्मा पिंटू साव सहित कई मौजूद लोग थे l

Post a Comment

0 Comments