गिरिडीह जिले के धनवार बस पड़ाव परिसर में बहुप्रतीक्षित पेयजलापूर्ति पाइपलाइन विस्तारीकरण योजना का शिलान्यास नेता प्रतिपक्ष एवं स्थानीय विधायक बाबूलाल मरांडी एवं धनवार नगर पंचायत अध्यक्ष विनय संथालिया ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री संथालिया ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र के कई मुहल्ले लंबे समय से शुद्ध पेयजल की समुचित व्यवस्था से वंचित थे। वंही इस योजना के पूरा होने के बाद हजारों लोगों को नियमित एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होगा, जिससे जल संकट की समस्या काफी हद तक दूर होगी। इसके साथ ही
उन्होंने धनवार क्षेत्र की जर्जर सड़कों के निर्माण, लंबित विकास योजनाओं की स्वीकृति एवं आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता की मांग भी उठाई। वहीं इस मौके पर विधायक बाबूलाल मरांडी ने आश्वासन दिया कि क्षेत्र की पेयजल, सड़क और अन्य मूलभूत समस्याओं को सरकार के समक्ष प्रमुखता से रखा जाएगा तथा उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। वंही स्थानीय लोगों में इस महत्वपूर्ण योजना को लेकर खुशी का माहौल है।





0 Comments