






गिरिडीह: रोटरी क्लब ऑफ गिरिडीह ग्रेटर का 25वां पदस्थापना समारोह रविवार को गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। इस अवसर पर वर्ष 2025-26 की टीम ने वर्ष 2026-27 के नवगठित पदाधिकारियों को विधिवत दायित्व सौंपा। समारोह में रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3250 के जिला गवर्नर (2027-28) रो. मुकेश तरवे मुख्य अतिथि एवं सहायक जिला गवर्नर रो. रवि चूड़िवाला विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे नई कार्यकारिणी में रो. राजेंद्र तरवे ने अध्यक्ष, रो. अनिल मिश्रा ने सचिव सहित अन्य पदाधिकारियों ने पदभार ग्रहण किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन, गणेश वंदना एवं अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ इस दौरान क्लब ने पिछले वर्ष की प्रमुख सामाजिक गतिविधियों की जानकारी दी तथा वर्ष 2026-27 के लिए कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर, निःशुल्क डायलिसिस सेंटर, एचपीवी टीकाकरण, नेत्र जांच, महिला सशक्तिकरण, आत्मरक्षा प्रशिक्षण, वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान सहित कई जनकल्याणकारी परियोजनाओं की घोषणा की। समारोह में रोटरी, इनर व्हील, लायंस क्लब सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।


0 Comments