Translate

गिरिडीह में खेलो इंडिया अस्मिता वुशु सिटी लीग का सफल समापन, द बैलेंस पाथ एकेडमी बनी विजेता।

 
गिरिडीह में आयोजित खेलो इंडिया अस्मिता वुशु सिटी लीग का भव्य एवं सफल समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं संस्थानों से लगभग 200 खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। इस दौरान 

रोमांचक मुकाबलों के बाद द बैलेंस पाथ एकेडमी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए चैम्पियन (विजेता) का खिताब अपने नाम किया, जबकि के टाइगर टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए उपविजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। इस मौके पर 

समापन समारोह के मुख्य अतिथि जिला वुशु संघ के अध्यक्ष संदीप डंगाइच तथा विशिष्ट अतिथि गिरिडीह कॉलेज की प्रोफेसर डॉ. विनीता कुमारी , राजेश जायसवाल क्षेत्र के वार्ड कमिश्नर उपस्थित रहे। इस दौरान अतिथियों ने विजेता एवं उपविजेता टीमों सहित उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पदक एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके पर 

अपने संबोधन में संदीप डंगाइच ने कहा कि "खेल युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण का सबसे सशक्त माध्यम हैं। वुशु जैसे खेल अनुशासन, आत्मविश्वास और आत्मरक्षा की भावना विकसित करते हैं। ऐसे आयोजन खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।"

वहीं डॉ. विनीता कुमारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि "खेल शिक्षा का अभिन्न अंग हैं। नियमित खेल गतिविधियों से बच्चों का शारीरिक, मानसिक एवं नैतिक विकास होता है। बेटियों की बढ़ती भागीदारी यह दर्शाती है कि वे हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं।"

आयोजकों ने बताया कि खेलो इंडिया अस्मिता वुशु सिटी लीग का उद्देश्य जिले की उभरती प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना तथा खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में अध्यक्ष अमित स्वर्णकार समेत सभी प्रशिक्षकों, निर्णायकों, स्वयंसेवकों, अभिभावकों एवं खिलाड़ियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

समारोह के अंत में सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को निरंतर आयोजित करने पर बल दिया।

Post a Comment

0 Comments