Translate

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बरगंडा गिरिडीह में नेत्र जाँच शिविर आयोजित।

 सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बरगंडा गिरिडीह में नेत्र जाँच शिविर आयोजित। 

सेवा एवं समर्पण की भावना से प्रेरित रोटरी क्लब, गिरिडीह द्वारा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बरगंडा, गिरिडीह परिसर में आज दिनांक 25/07/25 (शनिवार) को निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर का सफल आयोजन किया गया।

इस शिविर में विद्यालय की सभी कक्षाओं के भैया-बहनों ने उत्साहपूर्वक अपने नेत्रों की जाँच कराई तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों से आवश्यक परामर्श प्राप्त किया।

यह कार्यक्रम विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री आनंद कमल जी की गरिमामयी उपस्थिति एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। विद्यालय परिवार ने रोटरी क्लब, गिरिडीह के इस जनहितकारी एवं सेवा-भाव से परिपूर्ण प्रयास के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।

सेवा ही सर्वोत्तम धर्म है।

स्वस्थ नेत्र – उज्ज्वल भविष्य।

Post a Comment

0 Comments